Monday , 1 July 2024
Breaking News

लेखन भी देश सेवा का माध्‍यम – वासुदेव देवनानी

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहां है कि लेखन कार्य भी देश सेवा का माध्‍यम है। उन्‍होंने लेखकों का आह्वान किया कि वे भारतीय संस्‍कृति की महानता की अनुभूति कराने वाला लेखन करें। यह भी सच्‍ची देश सेवा है। देवनानी ने शुक्रवार को यहां जवाहर कला केन्‍द्र में डॉ. प्रेम सिंह चारण के काव्‍य संग्रह गीताक्षरी का विमोचन किया। देवनानी ने डॉ. चारण की पेंटिग्‍स प्रदर्शनी कैथारसिस का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधानसभा अध्‍यक्ष ने दीप प्रज्‍ज्‍वलन कर समारोह का शुभारम्‍भ किया। देवनानी ने कहा कि मानव जीवन में संस्‍कार आवश्‍यक होते है। सुसंस्‍कारों से ही परिवार, समाज और राष्‍ट्र मजबूत बनता है। उन्‍होंने कहा कि विकसित भारत, श्रेष्‍ठ भारत और अखण्‍ड भारत के लिये आत्‍मविश्‍वास के साथ कार्य करें। श्री देवनानी ने कहा कि देश करवट ले रहा है।

 

Writing is also a medium of service to the country - Vasudev Devnani

 

21वीं शताब्‍दी भारत की शताब्‍दी है। पूरे विश्‍व में भारत का परचम लहरा रहा है। दूसरे देशों में भारत का मान बढ़ा है। देवनानी ने कवि डॉ. चारण के लेखन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी रचनाऐं राष्‍ट्रीय भावना से ओत-प्रोत है। ये रचनाऐं अन्‍त:भाव का प्रदर्शन कर रही है। पाठ्कों को इनसे राष्‍ट्र की सेवा के लिये प्रेरणा मिलेगी। समारोह में स्‍वागत उद्बोधन डॉ. प्रेम सिंह चारण ने किया। उन्‍होंने बताया कि उनके कविता संग्रह में 90 रचनाऐं समाहित है। समारोह को रविन्‍द्र भारती ने भी सम्‍बोधित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – हम पहले हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे

नई दिल्ली:- दिल्ली हाईकोर्ट के जमानत पर रोक लगाने के फैसले के खिलाफ सीएम अरविंद …

संसद सत्र के पहले दिन ही इंडिया गठबंधन ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली:- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन ही इंडिया गठबंधन के नेताओं …

सरकार चलाने के लिए बहुमत, देश चलाने के लिए सहमति जरूरी : पीएम मोदी

नई दिल्ली:- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से पहले सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने …

विभिन्न मुद्दों को लेकर कोटा में आज कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

विभिन्न मुद्दों को लेकर कोटा में आज कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन       …

एक लाख रुपए की साइबर ठ*गी करने वाला एक वर्ष से फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर:- साइबर थाना पुलिस द्वारा एक लाख रुपए की ठ*गी करने वाले एक साल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version