कामां थाना क्षेत्र के गांव पालड़ी में दो पक्षों में विवाद हो गया और विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। लोगों ने छतों पर चढ़कर पथराव के साथ-साथ हवाई फायरिंग भी कर दी। सूचना मिलते ही कामां थाना पुलिस पुलिस के साथ-साथ एएसपी हिम्मत सिंह, डीएसपी प्रदीप यादव, थानाधिकारी दौलत साहू गांव में पहुंच गए और ग्रामीणों से वार्तालाप कर मामला शांत कराया। कामां थानाधिकारी दौलत साहू ने बताया कि पालड़ी गांव के हाजी रुलाया और हाजी मूसा पक्ष के लोगों में आपसी कहासुनी हो गई और जमकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत कराया।
गांव में तनाव को देखते हुऐ पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक युवक को फर्जी पुलिसकर्मी बनकर अपहरण कर लिया था और उससे पांच लाख की फिरौती भी मांगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अपने अपने पक्ष के लोगों को बंधक बनाने के आरोप लगाए हैं। वही दोनों पक्षों ने फायरिंग और पथराव करने के भी आरोप लगाए हैं। लेकिन गनीमत रही थी किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई हैं।