पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 के प्रथम चरण के तहत विशेष योग्यजनों का पंजीयन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 24 सितम्बर तक सभी विशेष योग्यजनों का चिन्हिकरण व पंजीयन का कार्य सभी ई-मित्रों व अटल सेवा केन्द्रों पर निःशुल्क किया जा रहा है।
पंजीयन के लिए विशेष योग्यजनों को मूल निवास प्रमाण पत्र/राशन कार्ड/पहचान पत्र, परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र एवं निशक्तता प्रमाण पत्र (यदि पहले से बना हो तो) लाना होगा। इसके अतिरिक्त पंजीयन के लिए नाम, पिता का नाम, भामाशाह कार्ड नम्बर, आधार कार्ड नम्बर तथा पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। जिला कलेक्टर के.सी वर्मा ने बताया कि सभी विशेष योग्यजनों का पंजीयन होना है। उन्होंने ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक/माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को इस अभियान का नोडल प्रभारी नियुक्त किया है। यह नोडल प्रभारी ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगनी, एएनएम, जीएनएम, ग्राम सेवक, पटवारी, राजकीय/गैर राजकीय कार्मिकों, स्वयंसेवी संगठनों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करेंगे। जिला कलेक्टर ने जिले वासियों से अपील की है कि विशेष योग्यजनों का शत प्रतिशत पंजीयन करवाने में भागीदारी निभाएं ताकि सरकार द्वारा संचालित की जा रही स्कीमों से विशेष योग्यजनों को लाभान्वित किया जा सके।
Check Also
बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम
सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …
बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया