Thursday , 22 October 2026
Breaking News

संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से “संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में एआईएसएफ के जिला प्रभारी हरिओम सिंह ने देश के विभिन्न मुद्दे चीफ जस्टिस का मंच पर रोना, कोरेगांव दलित कांड, रोहित वेमुला, गुजरात उना दलित कांड, देश के चार सुप्रीम कोर्ट के जजों का जनता की अदालत में आना और संविधान न्यायपालिका को खतरे में बताना सहित कई मुद्दों पर चर्चा कर हम संविधान को किस प्रकार बचा सकते हैं उस पर अपने विचार व्यक्त करने को कहा।

seminar on the Constitution Save the Democracy All India Students Federation AISF Sawai Madhopur issues country india Koregaon Dalit scandal Rohit Vemula Gujarat Una Dalit scandal judges of the four Supreme Court judges of the country danger to the Constitution judiciary

इस मौके पर कई वरिष्ठ लोगों ने सभी मुद्दों पर अपनी-अपनी राय दी एवं प्राप्त सभी के विचारों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर एसडीपीआई के सादिक सर्राफ, कर्मचारी संघ के गफ्फार खान, भाकपा के रामगोपाल गुणसारिया, टीकम शाक्य पत्रकार, मुकेश कुमार भुप्रेमी समाज सेवक, किसान सभा से कालूराम मीणा, मजदूर यूनियन एटक से छोटू लाल बैरवा, एआईएसएफ के अनिल गुणसारिया, सवाई माधोपुर एप के संयोजक इंजीनियर जिया-उल-इस्लाम, जे.पी. सिंह कोचिंग संचालक, जयपाल सिंह चौहान सहित कई लोगों ने संविधान बचाओ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए, इस अवसर पर वरिष्ठ लोगों ने बताया कि देश के 4 जजों का जनता की अदालत में आकर न्यायपालिका को खतरे में बताया जो बड़े संकट की ओर इशारा करता है। हमें समय रहते सचेत व चौकन्ना रहना होगा। देश के लिए लोकतंत्र के स्वतंत्र स्तंभों पर कब्जा कर उन पर दबाव बनाना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !