पंचायती राज संस्थाओं में 31 मई तक रिक्त हुए सरपंच एवं पंच पदों पर उपचुनाव 18 सितंबर को होगा। उपसरपंच का चुनाव 19 सितम्बर को होगा। जिले की जिन ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच के पद रिक्त हुए हैं ऐसे सभी पदों के लिए उप चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन के लिए लोक सूचना 7 सितंबर को जारी की जाएगी। नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, संवीक्षा एवं वापसी 13 सितंबर को होगी। इस दिन सुबह 8 बजे से सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पूर्वाहन साढ़े 11 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेंद्र लोढ़ा ने बताया कि सवाई माधोपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत लोरवाडा, बौंली की ग्राम पंचायत करेल, खंडार की ग्राम पंचायत पाली, बामनवास की ग्राम पंचायत सितोड़, गुर्जर बड़ौदा और डाबर तथा चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भगवतगढ में सरपंच पदों के लिए उप चुनाव होगा। पाली तथा डाबर में निर्वाचित सरपंच की मृत्यु के कारण तथा शेष सभी स्थानों पर न्यायिक निर्णय द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने के कारण सरपंच के पद रिक्त हुए थे।
10 वार्ड पंचो के पदों के लिए उपचुनाव:- जिनापर, डूंगरी, लोरवाडा, सेलू, खिरनी, खंडीप, बडोली, तारनपुर में एक एक तथा सफीपुरा में दो वार्ड पंच पदों के लिए उपचुनाव होगा। तारनपुर में उपसरपंच के लिए भी उप चुनाव होगा।
Check Also
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …
पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड
सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …
जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया