Saturday , 13 June 2026
Breaking News

एक हरे पेड़ के चलते दूसरा हरा पेड़ चढ़ा बलि पर

पुराने ट्रक यूनियन चौराहे के पास स्थित एक हरे नीम के पेड़ में आग लगने की वजह से उस नीम को नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा जमींदोज कर दिया गया। दरअसल सुबह कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कचरा इकठ्ठा कर आग लगाई थी। अचानक हवा चलने के साथ ही आग नीम की ओर बढ़ गई और नीम आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऐसे में स्थानीय कुछ लोगों ने अग्निशमन केंद्र के कर्मचारियों को सूचना दी तो दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान नगर परिषद द्वारा जेसीबी की सहायता से हरे नीम को जड़ से ही जमींदोज कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार नीम वैसे तो हराभरा नजर आ रहा था लेकिन अंदर से खोखला हो चुका था। नीम के खोखले होने की वजह से नीम आग की चपेट में आया और आग ने विकाराल रूप धारण किया। लेकिन नगर परिषद के कर्मचारियों ने ट्रक यूनियन चौराहे पर स्थित दूसरे हरे नीम को भी बलि पर चढ़ा दिया। दूसरे नीम को भी जेसीबी की सहायता से उपर से काट दिया एवं उसकी लकड़ियों को ट्रोली में भरकर चलते बने। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी भीषण गर्मी में दमकलकर्मी हरेभरे नीम में लगी आग पर काबू तो नहीं पा सके साथ ही साथ सड़क के दूसरे छोर पर लगे हरेभरे नीम को भी नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा बलि पर चढ़ा दिया गया।

भूप्रेमी परिवार ने अज्ञात के खिलाफ की कार्रवाई की मांग:-भूप्रेमी परिवार ने हरे पेड़ में आग लगाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मानटाउन थाने में मामला दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। मामला दर्ज कराते समय भूप्रेमी परिवार के मुकेश भूप्रेमी ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस पेड़ को जलाने के लिए संभवतया पेट्रोलियम पदार्थों का प्रयोग किया गया। इसके बाद पेड़ की आग पर काबू पाने के बजाए नगर परिषद के अग्निशमन दस्ते ने पेड़ को जमींदोज कर दिया। उन्होंने कहा कि संभवतया निजी हितों और पेड़ के नीचे अतिक्रमण करने की मंशा से इस पेड़ को जलाकर इसे जमींदोज किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

Major action in special campaign against vehicle modifications in sawai madhopur

मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे 

सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road …

Electric Current Khandar Sawai Madhopur Police 8 June 26 Vikalp Times

शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) उपखंड क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !