जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर गैस प्लांट के पास स्थित जोगीपुरा नामक जगह पर रात को एक टी-28 टाइगर ने एक गाय पर हमला कर उसे अपना शिकार बनाया, वहीं 2 दिन पूर्व भी टाइगर ने यहीं पर एक बछड़ी को अपना शिकार बनाया था। आप को बता दें कि पिछले 2 माह पूर्व भी इसी जगह पर टाइगर ने 2 गायों को अपना शिकार बनाया था। आए दिन टाईगर के शिकार करने की वजह से स्थानीय लोग हमेशा डरे एवं सहमे रहते हैं। ऐसे में स्थानीय निवासियों की प्रशासन से मांग हैं कि टाइगर ना आए उसके लिए कोई उचित व्यवस्था की जाए। वहीं समाज सेवी Hariprasad Yogi ने कहा कि हमारी पहले भी मांग रही है और अभी भी मांग करते हैं कि वन विभाग के अधिकारी सही से मॉनिटरिंग क्यों नहीं करते, कहां है आपकी सुरक्षा दीवार है। वहीं रणथम्भौर बाग परियोजना के रैंजर नारायण सिंह नरूका ने बताया कि हमने यहां पर आकर मौका मुआयना किया तो पता चला टी-28 ने गाय पर हमला कर उसे मारा है। रात के समय में टाइगर यहां पर आया था, उसकी हम यहां पर ट्रेकिंग करेंगे। साथ ही नियमनुसार हम इस परिवार को मुआवजा भी दिलाएंगे।
Check Also
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …
पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड
सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …
जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया