जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नए मुखिया के रूप में डाॅ. टी आर मीना ने पदभार ग्रहण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. टी आर मीना के पदभार ग्रहण करने पर स्वास्थ्य भवन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की और उनका माला पहनाकर अभिषेक किया और मुंह मीठा कर स्वागत किया। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कैलाश सोनी ने भी नवनियुक्त सीएमएचओ का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। साथ ही जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महेश महेश्वरी ने भी उनका माला पहनाकर अभिनंदन किया व अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि में विभाग और कार्यालय के लिए पूरी तत्परता से कार्य करूंगा एवं अधिक से अधिक लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो इसके लिए पूरा प्रयास करूंगा। नए सीएमएचओ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से गर्म जोशी से मिले और नाम, पद तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही उन्होनें स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला नोडल आॅफिसर नवल किशोर अग्रवाल, जिला आशा काॅर्डिनेटर विमलेश शर्मा, जिला पीसीपीएनडीटी काॅर्डिनेटर आशीष गौत्तम, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया