राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर लगाएं जा रहे पट्टा वितरण शिविर महज खानापूर्ति साबित हो रहे है। पंचायत और राजस्व विभाग भूमि के हक का पेंच सुलझाए बिना शिविरों का आयोजन कर रहे है। जिससे आमजन की परेशानी के साथ-साथ अधिकारी कर्मचारियों का भी समय बर्बाद हों रहा है। सोमवार को उपखण्ड मुख्यालय पर आयोजित पट्टा वितरण शिविर में आए सैकडों लोगो को नियमों के पेंच में फंसकर बैरंग लौटना पडा। पंचायत सचिव बत्तीलाल गुर्जर ने बताया कि पट्टा बनाने के लिए करीब 62 आवेदन आए मगर एक भी आवेदन का पट्टा जारी नही किया जा सका। वही पंचायत प्रसार अधिकारी बृजलाल मीना ने बताया कि मलारना डूंगर ग्राम पंचायत में गैर मुमकिन आबादी भूमि है पंचायत के नाम नामांतकरण खुलने के बाद पट्टे जारी किए जाएंगे। बौंली पंचायत समिति की 9 पंचायतों में अब तक पट्टा वितरण शिविर आयोजित किए जा चुके है जिनमें कुल 9 पंचायतों के 498 आवेदन प्राप्त हुए है जिनमें 28 आवदेन निरस्त किए 121 के पट्टे जारी किए वही 349 प्रकरण लम्बित है। राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार भी हडताल की भेंट चढ गई है क्योंकि राजस्थान राजस्व सेवा परिषद की और से तहसीलदार गिरदावर पटवारियों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण और 11 सूत्री मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया जिससे मलारना डूंगर उपखण्ड मुख्यालय पर आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर दिनभर सूना पडा रहा तथा एक भी मामले का निस्तारण नही हो सका।
साभार-राशीद खान
Check Also
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …
पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड
सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …
जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया