ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्यौहार नजदीक है। बकरीद के त्यौहार को लेकर बाजारों में कुर्बानी को लेकर बकरे की खरीदो फरोख्त भी शुरू हो चुकी है। वहीं आज जुमे की नमाज के बाद बजरिया स्थित जामा मस्जिद के सामने आस-पास के कई ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने कुर्बानी के लिए अपने जानवरों को बेचने की कोशिश की। इस दौरान ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बजरिया जामा मस्जिद के सामने कुर्बानी के बकरों की हो रही खरीदो फरोख्त में 7 हजार रूपए से लेकर 35 हजार रूपए तक के बकरे बेचे जा रहे हैं। जैसे-जैसे बकरीद का त्यौहार करीब आएगा वैसे-वैसे इनकी कीमतों में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं व्यापारी वर्ग का मानना है कि पिछले साल की अपेक्षा लोग महंगे जानवर खरीदने में पिछले दिनों हुई नोटबंदी और जीएसटी के लागू होने से कतरा रहे हैं।
Check Also
‘खाता दो, कमीशन लो’ का खेल पड़ा भारी, तीन आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर: साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर (Sawai …
500 से शुरू होती थी ठ_गी, फिर हजारों रुपये ऐं_ठकर करता था ब्लॉक
सवाई माधोपुर: पुलिस मुख्यालय एवं भरतपुर (Bharatpur) रेंज की आईजी प्रीति चंद्रा (IPS Priti Chandra) …
सवाई माधोपुर में साइबर ठ_ग गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहे थे ‘मनी डबल’ रैकेट
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने पैसे डबल …
अब नहीं बचेंगे साइबर ठग! 1 लाख की ऑनलाइन ठ_गी पर तुरंत होगी कानूनी कार्रवाई
जयपुर: साइबर वित्तीय अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने बड़ा …
शिक्षक संघ की दो टूक, समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा संघर्ष
सवाई माधोपुर: राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला शाखा सवाई माधोपुर (Sawai …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया