सवाई माधोपुर नगर परिषद परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने नगर परिषद की दीवारों पर सभापति विमला शर्मा और बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पोस्टर चस्पा कर दिए। पोस्टरों को देखकर नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी सकते में आए और आनन-फानन में दिवारों पर लगे पोस्टरों को हटाया। नगर परिषद की दीवारों पर चिपकाए गए पोस्टरों में लिखा हुआ था कि बीजेपी चेयरमैन को गिरफ्तार करो। हालांकि अभी तक पोस्टर चस्पा करने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है। नगर परिषद की दीवारों पर चस्पा किए गए पोस्टरों पर सभापति विमला शर्मा सहित नगर परिषद का कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। चस्पा किए गए पोस्टरों को देखकर यह अनुमान जरूर लगाया जा सकता है कि सवाई माधोपुर की जनता नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर खफा है। पहले भी कई बार चेयरमैन विमला शर्मा एवं नगर परिषद के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं और कई लोगों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी भी जताई है।
Check Also
बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम
सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …
बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया