बुधवार को कैंसर की प्रारंभिक जांच के लिए डिटेक्शन कैंप लगाया जाएगा। कैंप सामान्य चिकित्सालय के कमरा नंबर 14 में लगाया जाएगा। हर माह के प्रथम बुधवार को समय से पूर्व कैंसर की जांच करने के लिए कैंप आयोजित किया जाता है। प्रदेशभर में कैंसर के कारण अकाल मौत से मरने वालों को बचाने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा जिला अस्पताल में कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप लगाकर प्रारंभिक फेज में ही बीमारी का पता लगाकर ग्रसित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कैंप में मरीजों की कैंसर की जांच के अलावा मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच निशुल्क की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. उमेश शर्मा ने बताया कि हर साल कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कैंसर से होने वाली मौतों का आंकड़ बढता जा रहा है। कैंसर का अगर प्रारंभिक अवस्था में ही पता लग जाए तो मरीज का इलाज कर उसे बचाया जा सकता है, लेकिन अधिकतर मामलों में प्रारंभिक चरण में कैंसर से ग्रसित मरीज को पता नहीं चल पाता है। इसलिए विभाग द्वारा चलाए जा रहे कैंसर चेकअप कैंप में अपना चेकअप अवश्य करवाएं।
Check Also
बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम
सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …
बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया