गत दिनों आरपीएफ के एएसआई बृजलाल द्वारा अपने ही सीआई देवेंद्र सिंह और हैड कांस्टेबल वीरी सिंह पर लगाए गए आरोपों का वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो पर तेजी के साथ लोगों के कमेंट आ रहे हैं जिनमें कुछ लोग एसआई के पक्ष में नज़र आ रहे हैं तो कुछ का कहना है कि सीआई को गलत फसाया जा रहा है। वहीं सीआई देवेंद्र सिंह ने गलत टिप्पणी करने वालों को स्वयं भी कमेंट बॉक्स में रिप्लाई किए, उन्होंने लिखा कि कमेंट लिखने से पहले सच्चाई पता होनी चाहिए और सही जांच करवा कर ही रहूंगा। ज्ञात रहे कि वीडियो अपलोड करने से पूर्व भी सीआई से उनका पक्ष रखने के लिए बात करने की कोशिश की गई मगर उनसे संपर्क नहीं हो पाया था। बाद में बात करने पर उन्होंने इस मामले पर अधिक टिप्पणी ना करने की बात कहते हुए कहा कि इस मामले की जांच चल रही है, मुझ पर लगाए गए सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं, जांच के बाद सच सामने आ जाएगा, सत्य की ही जीत होती है।
खबर लिखे जाने तक हैड कांस्टेबल से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में आरपीएफ के असिस्टेंट कमाण्डेन्ट वंशराज सरोज ने मामले की जांच होने तक सीआई को कोटा और एएसआई को रामगंज मंडी थाने में अटैच कर दिया है और सीआई प्रताप सिंह को कोटा से सवाई माधोपुर लगाया गया है।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया