रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मेले का विधिवत आगाज 24 अगस्त होगा जो 26 अगस्त तक चलेगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना आज से ही शुरू हो चुका है। जगह-जगह भण्डारे लग चुके हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस ने मेले को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा एवं जिला पुलिस अधीक्षक मामनसिंह ने आला प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यात्रियों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिला कलेक्टर एवं एसपी ने गणेशधाम, गणेश मंदिर सहित मार्ग की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पानी वाले स्थानों पर लगाए गए चेतावनी बोर्ड, बेरिकेटिंग एवं सुरक्षा गार्ड़ों की नियुक्तियों की जानकारी ली। इसी प्रकार प्रमुख स्थानों पर की जाने वाली वीडियोग्राफी के संबंध में विकास अधिकारी को निर्देश दिए।
जिला पुलिस अधीक्षक मामनसिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों को ब्रीफ करते हुए कहा कि आज से 26 अगस्त को मेला समाप्ती तक अधिकारी और जवान निर्धारित स्थलों पर अलर्ट रहेंगे। चारों सेक्टरों के पुलिस अधिकारी हर समय मौजूद रहेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रण, उनको सुचारू रूप से दर्शन की व्यवस्था के संबंध में पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Check Also
“पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से मेरा कोई लेना-देना नहीं” – नितिन गडकरी
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport …
शिक्षा, रोजगार और भू-माफियाओं के मुद्दे पर गरजा संयुक्त संघर्ष मोर्चा, सरकार को सौंपा ज्ञापन
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर …
‘खाता दो, कमीशन लो’ का खेल पड़ा भारी, तीन आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर: साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर (Sawai …
500 से शुरू होती थी ठ_गी, फिर हजारों रुपये ऐं_ठकर करता था ब्लॉक
सवाई माधोपुर: पुलिस मुख्यालय एवं भरतपुर (Bharatpur) रेंज की आईजी प्रीति चंद्रा (IPS Priti Chandra) …
सवाई माधोपुर में साइबर ठ_ग गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहे थे ‘मनी डबल’ रैकेट
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने पैसे डबल …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया