गत 15 महीनों से सवाई माधोपुर में डिजिटल मीडिया के तौर पर काम कर रही सवाई माधोपुर एप को स्वतंत्रता दिवस सम्मान समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री Anita Bhadel और जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने सम्मानित किया। ज्ञात रहे की यह एप 10 मई 2016 को सवाई माधोपुर के आमजन को समर्पित की गई थी जो कि 13 मई 2016 ही को गूगल प्ले स्टोर पर लोकल और ट्रेवल की श्रेणी में पूरे भारत में दुसरे स्थान पर आ गई थी।
तत्पश्चात एप की टीम ने आमजन की राय पर इसे डिजिटल मीडिया के रूप में आगे बढ़ाया और लगातार “जनता का डिजिटल मीडिया” बनाने की ओर अग्रसर है। साथ ही आमजन से जुड़े मुद्दों को जनप्रतिनिधियों और सरकारी प्रतिनिधियों तक पहुंचाने और उनको हल करवाने में एक ब्रिज का रोल निभा रही है, वहीँ सवाई माधोपुर की खबरों, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक मुद्दों पर लाइव डिबेट एवं डिस्कशन, प्रतिभाओं विशेषकर बेटियों से लाइव इंटरव्यू, ईमानदार व्यक्तियों का उत्साहवर्धन, सरकारी कर्मचारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के प्रयास भी इस प्लेटफार्म द्वारा किए जा रहे हैं। हाल ही में सोशल चौपाल के नाम से एक लाइव कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसके पहले गेस्ट जिला कलेक्टर केसी वर्मा थे। यह कार्यक्रम लाखों फेसबुक यूजर्स तक पहुंचा और यह डिजिटलीकरण के इतिहास में पहला लाइव इवेंट भी बना जिसमें जिले के सबसे बड़े अधिकारी जिला कलेक्टर आमजन से सीधे रूबरू हुए।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत जन/सरकारी प्रतिनिधियों का आमजन से लाइव संवाद करवा कर उनकी समस्याओं के तुरंत समाधान की कोशिश की जाती है। कुछ दिन पूर्व सोशल चौपाल की सराहना मुख्यमंत्री Vasundhara Raje भी कर चुकी हैं।14 अगस्त को आयोजित दूसरी सोशल चौपाल में विधायक Diya Kumari भी आमजन के साथ सीधे संवाद कर चुकी हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर एप की टीम मेम्बर इंजि.निकहततरन्नुम (एम.टेक.कम्प्यूटर साइंस) को जिला स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर निकहत ने जिला कलेक्टर और महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा आमजन का आभार व्यक्त किया और कहा की हम इस एप को आमजन के लिए और भी बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, हमारा विज़न है की इस एप को डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में एक मिसाल बनाएं।
Check Also
Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …
सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …
लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …
आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर
सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया