Friday , 24 July 2026
Breaking News

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए सावधानी जरूरी : डॉ. मीना

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. टी.आर. मीना ने बताया कि स्वाइन फ्लू संक्रामक रोग है जो एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में निकट सम्पर्क अथवा उससे संक्रमित वस्तु के माध्यम से फैलता है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक लक्षणों के दिखाई देते ही उपचार लेने से स्वाइन फ्लू रोग से ग्रसित होने की आशंका कम हो जाती है। इस रोग से घबराएं नहीं इसका इलाज संभव है। 

Swine flu Caution Aware precaution doctor  necessary health medicine officer infections disease

आमजन अपनी रोजाना की दिनचर्या में अगर थोड़ा एहतियात बरतें तो इस रोग कर चपेट में आपने की संभावनाएं कम हो जाती हैं इसके लिए अपने मुंह व नाक को ढंक कर रखें। खांसते व छींकते समय अपने मुंह पर रूमाल अथवा टिश्यु पेपर से ढंक कर रखें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें, अगर जाना भी पड़े तो मास्क का प्रयोग करें। नियमित होथ व मुंह धोएं, कोई भी खाने की वस्तु खाने से पहले हाथ अवश्य धोएं। खांसी जुकाम होने पर तुरंत डाॅक्टर के पास जाकर जांच करवाएं। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, पांच साल से छोटे बच्चों का खास खयाल रखा जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित होने के साथ ही जिला अस्पताल में स्वाइन फलू की जांच के लिए नमूने एकत्रित करने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जांच के पाॅजिटिव पाए जाने पर यथाशीघ्र उपचार किया जाएगा। स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण, रोकथाम एवं उपचार के लिए की गई व्यवस्थाओं की जिला एवं निदेशालय स्तर से दैनिक माॅनिटरिंग की जा रही है। विभागीय टोल फ्री नंबर 104 पर काॅल करके स्वाइन फलू के ल़क्षणों, जांच एवं उपचार के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !