Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अधिकार भाव से अपने शासन के कार्यों को जांचने से ही आएगा असली लोकतंत्र : डॉ. अशोक चौधरी

जानकारी भय और भ्रम को मिटाती है। सरकारी कार्यालयों में जाकर अधिकार भाव से अपने शासन के कार्यों को जांचना और कमियों को दूर करवाना ही है असली लोकतंत्र। जिस दिन जनता अपने कार्यालय में जाकर किसी भी सरकारी अधिकारी से पूछेगे की बजट की फाइल कहाँ है, प्रगति रिपोर्ट कहा है, तो उनको असली लोकतंत्र का स्वाद समझ आएगा

Innovative Rajasthan Compaign

ये शब्द थे असली लोकतंत्र असली विकास पुस्तक के लेखक और अभिनव राजस्थान अभियान के सारथी डॉ. अशोक चौधरी के जो मंगलम होटल में आयोजित अभिनव हथाई में बोल रहे थे।
उन्होंने लोगो को सूचना के अधिकार से सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण करने के लिए प्रेरित किया ताकि अपने शासन की अनुभूति हो सके। उन्होंने पुलिस जवाबदेही समिति के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने असली लोकतंत्र असली असली विकास की व्याख्या करते हुए कहा कि विकास विज्ञापनों समाचार पत्रों, होर्डिंग में नहीं बल्कि आपके शहर की सड़कों, शिक्षा, चिकित्सा में दिखाई देना चाहिए। डॉक्टर अशोक ने कहा कि चुप रहने से केवल चुनाव होगा, विकास नहीं। भीड़ से केवल भ्रम पैदा होता है, परिवर्तन तो जागरूकता से आता है। उन्होंने IPC की धारा 151 और 109 को भी समझाया। वहीं डॉक्टर अशोक ने कहा कि जब संविधान में लिखा है कि शासन जनता का है तो हम अपने शासन को संभालते क्यों नही। हमें नियमों के प्रति जागरूक होकर शासन के प्रत्येक कार्य को जांचना होगा।
उन्होंने लोगो से कहा की आरटीआई का उपयोग करके जानकारी को बढ़ाए ताकि आप के अंदर का भय और भ्रम समाप्त हो। राज की नीति समाप्त हो और लोकनीति स्थापित हो। उन्होंने अभिनव राजस्थान अभियान के सदस्यों के सफल अनुभवो को साझा किया और अभियान के उद्देश्य को समझाया। अभिनव हथाई में पंकज गुप्ता मंगलम, बेअन्त सिंह चौधरी, आशुतोष आर्य, सीए गजानंद गुप्ता, रमन चौधरी, अरविन्द खंडेलवाल, धर्मेंद्र मित्तल, ओमप्रकाश धर्मकांटा, लक्ष्मी कांत,अजय सिन्हा, शम्भू शर्मा ,अहमद खान, डॉ. रिद्धि चंद, अजीम गद्दी, विश्व बंधू, अशोक कुमार, अनिल मित्तल, मनीष शर्मा, गोवर्धन लाल गर्ग, दिलीप पेंगोरिया, कृष्ण वाल्मीकि, ईश्वर वाल्मीकि, कपिल मित्तल, सतीश चंद, अशोक कुमार, संजय चौधरी, प्रदीप सोनी, आकाश सोनी, सदभाव आर्य, अभिषेक शर्मा सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !