Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से 522 प्रकरणों का निस्तारण

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में जिला मुख्यालय एवं अधीनस्थ तालुकाओं पर प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

Rajasthan State Legal Services Authority Jaipur Mutual understanding case solved national lok adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्ण कालिक सचिव श्वेता शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 07, तालुका गंगापुर सिटी पर 03 एवं तालुका बौली, बामनवास एवं खण्डार में एक-एक बैंच का गठन किया गया।
जिले में लोक अदालत की भावना से आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से कुल 522 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर 3,93,10,949 रूपए की राशि का समझौता हुआ। जिनमें प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक वसूली के 134, जन उपयोगी सेवाओं के 09, बीएसएनएल वसूली के 39, जलदाय विभाग के लंबित बिलों के 01, फाईनेन्स कम्पनी की वसूली का 01 प्रकरण समेत कुल 184 प्रकरण का निस्तारण किया गया, जिनमें 2,37,38,877 रूपए की राशि का अवार्ड पारित किया गया। जिले के न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से फौजदारी के 173, एनआईएक्ट के 33, बैंक वसूली के 02, मोटर दुर्घटना क्लेम के 29, पारिवारिक/वैवाहिक विवाद के 30 एवं अन्य सिविल मामलों मे 71 प्रकरणों सहित कुल 338 लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
जिनमें 1,55,72,072 रूपए की राशि का समझौता किया गया। प्रकरणों में हुए राजीनामे के अनुसार अवार्ड पारित कर पक्षकारान को लोक अदालत के माध्यम से होने वाले लाभ यथा न्यायालय फीस वापसी, प्रकरण का अन्तिम रूप से निस्तारण, अपील से छुटकारा सहित कई प्रकरणों के बारे मे जानकारी दी गई एवं पम्पलेट्स का वितरण किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !