इंटर्नशिप बीएड प्रशिक्षणार्थियों की समस्याओं के चलते आज बीएड के छात्रों ने कलेक्ट्रेट के सामने राज्य सरकार की खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने मांग करते हुए कहा कि इंटर्नशिप प्रोग्राम हेतु विद्यालय आवंटित प्रक्रिया जारी की गई है। जिसके तहत नए नियमों से प्रशिक्षणार्थियों को कई परेशानियों का सामना विशेष रूप से महिला वर्ग को करना पड़ेगा। बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक बीएड प्रशिक्षणार्थी को इंटर्नशिप हेतु निवास एवं पते से 5 किमी की परिधी में विद्यालय आवंटित किया जाए। कम से कम 5 विद्यालयों का चयन करने का प्रावधान दिया जाए। इंटर्नशिप के दौरान उचित मानदेय दिया जाए, जिसकी वजह से आर्थिक वर्ग वाले विद्यार्थियों के परिजनों पर अतिरिक्त भार ना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तो हम जल्द ही एक बड़ा आंदोलन करेंगे।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया