Saturday , 5 September 2026
Breaking News

इन्टर मिनिस्ट्रीयल सेन्ट्रल टीम ने जिले में अकाल प्रभावित गांवों का किया दौरा

इन्टर मिनिस्ट्रीयल सेन्ट्रल टीम ने जिले की बौंली, मलारना डूंगर, बामनवास तथा सवाई माधोपुर तहसील के जस्टाना, पीपल्दा, मलारना चौड़, तारनपुर, बाटोदा, अजनोटी गांवों का दौरा कर जिले में अकाल की स्थिति का जायजा लिया। जिसमें उन्होंने उक्त गांवों के अटल सेवा केन्द्रों पर किसानों से बातचीत कर सूखे की स्थिति को किसानों से सुना।

Inter Ministerial central team  visits tour  famine affected villages in district Sawai Madhopur Atal Seva Kendras

यह टीम निरीक्षण के दौरान अपने अवलोकन तथा किसानों से हुई बातचीत के आकलन के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर जिले के किसानों को राहत दिलाने की कार्यवाही करेगी।
जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा तथा संबंधित अधिकारी भी अकाल प्रभावित गांवों के निरीक्षण के दौरान इन्टर मिनिस्ट्रीयल सेन्ट्रल टीम के साथ रहे। टीम को क्षेत्र के किसानों ने बताया कि उड़द, मूंग, तिल, गेहूं, बाजरे की फसल पानी के अभाव में नष्ट हो गई है। किसानों ने चिन्ता जताई कि इस बार खाने को भी अनाज नहीं हो पाएगा। पशुओं के लिए चारे तथा पानी का गम्भीर संकट खड़ा हो रहा है। पेयजल स्त्रोत् सूख गए हैं। पशुपालन करना किसानों के लिए दुभर हो रहा है। इंसानों के लिए भी पेयजल उपलब्ध होने में कठिनाई आ रही है।
बौंली तहसील के जस्टाना ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, बौंली तहसील की ही पीपल्दा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, मलारना डूंगर तहसील की ग्राम पंचायत मलारना चौड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मलारना डूंगर तहसील की ही ग्राम पंचायत तारनपुर के अटल सेवा केन्द्र, बामनवास तहसील की ग्राम पंचायत बाटोदा के अटल सेवा केन्द्र, बाटोदा अटल सेवा केन्द्र, पर एवं अन्य ग्राम पंचायतों के किसानों ने भी टीम के सामने अपनी समस्याएं रखी। किसानों ने बताया कि इस क्षेत्र में उड़द की फसल तो पूरी तरह से नष्ट हो गई। शुरूआत में फसल के पौधे अच्छे उगे थे लेकिन बरसात न होने के कारण फसल चौपट हो गई। यहां पर पशुओं के चारे, पानी तथा पेयजल की समस्या तथा पशुओं में निमोनिया जैसे रोगों के होने से टीम को अवगत कराया।
इसी प्रकार सवाई माधोपुर तहसील की ग्राम पंचायत अजनोटी के अटल सेवा केन्द्र पर किसानों ने बताया कि बरसात न होने के कारण जल स्त्रोत् सूख गए हैं, फसल खराब हो गई है तथा पेयजल की समस्या से किसान और ग्रामीण परेशान है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !