Sunday , 6 September 2026
Breaking News

उर्दू और हिंदी सगी बहनें हैं : डॉ. नईम

राजकीय कन्या महाविद्यालय में लैंग्वेज क्लब के तत्वाधान में अंतर्भाषा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लैंग्वेज क्लब प्रभारी आरती सिंह भदोरिया ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं में अंतर्भाषा संवाद को प्रोत्साहित करने हेतु उर्दू-हिंदी के पारस्परिक संबंध पर राजकीय महाविद्यालय सांगोद के व्याख्याता डॉक्टर मोहम्मद नईम ने उर्दू हिंदी ज़बान की गंगा-जमुनी विरासत का उल्लेख करते हुए कहा की “उर्दू जिसे कहते हैं तहजीब का चश्मा है”।

Urdu Hindi Are Real Sister Dr. Mohammad Naeem Falahi lecturer of State College Sangod nter-language dialogue program  State Girls College college students
साथ ही उन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया की उर्दू और हिंदी दोनों ही ज़बानों का विकास खड़ी बोली से हुआ है और यह दोनों सगी बहनें हैं।
इस दौरान उन्होंने ने कई सारे उर्दू और हिंदी के शेरों के माध्यम से भी दोनों भाषाओं के संबंधों पर प्रकाश डाला:

सगी बहनों का जो रिश्ता है उर्दू और हिंदी में,
कहीं दुनिया की दो ज़िन्दा ज़बानों में नहीं मिलता।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उर्दू के विख्यातनाम शायरों के शेर भी याद किए।
इस अवसर पर प्राचार्य रूपवती पीपल ने ऐसे कार्यक्रमों के अधिकाधिक आयोजन पर बल दिया।
इस दौरान लैंग्वेज क्लब के सदस्य डॉक्टर प्रदीप मीणा, डॉक्टर महेश कुमावत, मनोज कुमार तोमर सहित महाविद्यालय के स्टाफ मेम्बर भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !