स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिले की ग्राम पंचायतों में स्थित चारागाहों में विशेष अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा।
जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सभी विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच सौ पौधे चारागाह भूमि में लगाए जाएं। ग्राम पंचायतों को वन विभाग द्वारा यह पौधे निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन पौधों को नर्सरी से ले जाने, उनको लगाने, सार संभाल करने तथा जीवित रखने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।
चारागाहों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश:- जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने सभी विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे चारागाहों को अतिक्रमण से मुक्त करवाएं। यदि किसी ने चारागाह भूमि में फसल बो दी है तो भी चारागाह को अतिक्रमण से मुक्त करवाना होगा। कलेक्टर ने बौंली उपखण्ड अधिकारी द्वारा चारागाहों को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए चलाए गए अभियान की प्रशंसा भी की।
Check Also
Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …
सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …
लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …
आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर
सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया