Thursday , 22 October 2026
Breaking News

केन्द्र व राज्य सरकार के विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

केन्द्र सरकार के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की कोटा व सवाई माधोपुर इकाइयों द्वारा जिला प्राशासन के संयुक्त तत्वाधान में केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित साथ है विश्वास है हो रहा विकास है, विषय पर चलाया जा रहा पांच दिवसीय विशेष जन जागरूकता अभियान शुक्रवार को ग्राम श्यामपुरा में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान सुरजमल बैरवा रहे। अध्यक्षता सरपंच सुनिता सैनी ने की तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य गिरधारी लाल मीना उपस्थित रहे।

Information Schemes Central and State Government Departments kota Sawai Madhopur  Swachh bharat Abhiyan mission Beti bachao Beti padhao  Water Swavalamban campaign Mahatma Gandhi National Employment Guarantee Scheme
इस अवसर पर प्रधान सूरजमल बैरवा ने कहा कि आमजन के विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना के साथ जल स्वावलम्बन अभियान आदि के बारें में जानकारी देते हुए ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकान्त कटारा ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम निश्चय ही लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करनें में मददगार साबित होंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत सरपंच सुनिता सैनी ने कहा कि शिविर के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को मिली है। इससे ग्रामीणों को लाभ तो मिलेगा ही साथ ही ग्रामीणों की सोच एवं व्यवहार में परिवर्तन आयेगा।
कार्यक्रम क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र चतुर्वेदी, उद्यान विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीना, जिला लीड बैंक आॅफ बड़ौदा के सहायक प्रबन्धक विवेक कुमार, वित्तिय सलाहकार रामधन मीना, प्रधान डाकघर से निरीक्षक देवी शंकर जाट, आरएसएलडीसी से शाकिर हुसैन, महिला पर्यवेक्षक कमलेश वर्मा, नर्बदा मीना, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. चेतनसिंह, सहायक कृषि पर्यवेक्षक योगेन्द्र शर्मा, प्रधानाचार्य घनश्याम बैरागी, पंचायत सचिव लल्लूराम मीना ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभांवित किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बांटे पुरस्कार: क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामनाथ मीना ने बताया कि पूर्व प्रचार के तहत ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई मेहंदी, रंगौली, रस्साकस्सी, कुर्सी दौड़, पैंटिंग, वाॅलीबाल, कबड्डी, एवं मौखिक प्रश्नौत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विघालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई तथा पम्पलेट व प्रचार साहित्य का वितरण किया गया।

कौशल प्रशिक्षण एवं बीमा योजनाओं के लिए कराया पंजीयन:
क्षेत्रीय प्रचार सहायक नरेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्किल इण्डिया योजना के तहत 30 युवाओं ने रोजगार हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराया तथा 6 लोगों ने बैंकों के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पैंशन योजना में खाते खुलवाए।
110 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य जांच कराकर उचित परामर्श लिया। डाकाघर की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना में 10 खाते मौके पर ही खोलकर पासबुक वितरित की।

रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक:
कोटा इकाई के प्रभारी प्रेमसिंह ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को पंचायत समिति सदस्य गिरधारी लाल मीना ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव की विभिन्न गलियों व मौहल्लों में मुद्रा योजना, अटल पेन्शन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छ भारत अभियान एवं स्किल इण्डिया का संदेश देती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंची।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !