Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला मुख्यालय पर मिलेगा 5 रूपये में नाश्ता और 8 रूपये में भोजन

जिला कलेक्टर के.सी.वर्मा ने नगर परिषद सभापति विमला शर्मा की उपस्थिति में गुरूवार को नगर परिषद परिसर में अन्नपूर्णा रसोई वैन का फीता काटकर शुभारंभ किया।

Annapurna Kitchen Inaugration Chiefminister #good initiative breakfast lunch dinner facility food needy poor people vasundhararaje launched collector citycouncil
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के 5 चिन्हित स्थानों पर अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत 5 अन्नपूर्णा रसोई वैन संचालित होंगी।
जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने अन्नपूर्णा रसोई वैन के शुभारंभ अवसर पर बताया कि इन पांच अन्नपूर्णा रसोई वैन में आमजन के लिये गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक 5 रूपये में नाश्ता तथा 8 रूपये में भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला कलेक्टर ने स्वंय तथा वहां उपस्थिति लोगों के लिए 100 रूपये देकर 5 रूपये के नाश्ते वाले 20 टोकन लिये। उन्होंने स्वयं तथा सभापति ने भी यह नाश्ता किया। दोनों को सस्ती दर पर उपलब्ध यह 5 रूपये का नाश्ता स्वादिष्ट लगा तथा उन्होंने बताया कि नाश्ते में उपलब्ध इडली सांभर, पोहा तथा कढ़ी कचौरी गुणवत्तापूर्ण है, यह आमजन के लिये अच्छा और पौष्टिक नाश्ता है।
शहर के विभिन्न 5 स्थानों पर ये रसोई वैन संचालित होंगी। इन रसोई वैन पर सवेरे 8 बजे से रात्रि साढ़े 9 बजे तक आमजन को नाश्ते में इडली सांभर, कड़ी कचैरी जैसे आहार उपलब्ध करवाये जाएंगे।
इसी प्रकार भोजन में दाल, आलू प्याज, चावल, जीरा राइस तथा रोटी आदि परोसे जायेंगे। इडली, सांभर, कड़ी कचैरी तथा पोहा साढ़े 300 ग्राम की मात्रा में दिया जायेगा तथा भोजन साढ़े 400 ग्राम की मात्रा में दिया जायेगा। प्रति दिन नाश्ते और भोजन का मेन्यु बदल कर दिया जाएगा। सभापति ने बताया कि उक्त पांच वैन में से प्रत्येक पर एक समय पर 300 व्यक्तियों को नाश्ता अथवा भोजन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रसोई वैन पर उपलब्ध करवाये जाने वाले नाश्ते व भोजन की गुणवत्ता तथा वितरण पर निगरानी रखने के लिए नगर परिषद की ओर से नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !