Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पेयजल के लिए लगभग एक करोड़ रूपए व ग्राम पंचायत करेल और भदलाव में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र स्वीकृत

सवाई माधोपुर विधायक दीया कुमारी ने जलदाय विभाग के माध्यम से समर कन्टीजैन्सी का प्रस्ताव सरकार में भिजवाकर उसकी स्वीकृति के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे जिसकी सफलता उन्हें मिली और जलदाय विभाग ने सवाई माधोपुर के इस समर कन्टीजैन्सी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए 99.43 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।

Water Drinking Medical Facilities Cattle Gram Panchayat Approved Veterinary Sub-Center Sawai Madhopur MLA Diya Kumari Government Summer tubewells pipelines

इस समर कन्टीजैन्सी के प्रस्ताव के तहत आठ टयूबवैल, पाइपलाइन और एक सी.डब्लू.आर.का कार्य जल्द ही प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक दीया कुमारी ने कार्य को जल्द से जल्द प्रारम्भ करने का आश्वासन देते हुए जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल सहित विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में मवेशियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए ग्राम पंचायत करेल और भदलाव में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र स्वीकृत किये गए हैं।
इन उपकेन्द्रों के खुल जाने से आस-पास के क्षेत्र के भी पशुपालकों को अपने मवेशियों के लिए समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
विधायक दीया कुमारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास में पशुधन एवं पशु संरक्षण महत्वपूर्ण स्थान रखता है, ऐसे में मवेशियों का स्वस्थ रहना अत्यन्त आवश्यक है जिसके चलते यह उपकेन्द्र स्वीकृत करावाए गए हैं।
विधायक ने कहा कि ओर भी कई क्षेत्र ऐसे है जहां पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले जाना ज़रूरी हैं। उनके प्रस्ताव मंत्रालय में भिजवाए गए हैं, जिन पर वह लगातार सम्पर्क साधे हुए है।
विधायक ने इन उपकेन्द्रों की स्वीकृति के लिए पशुपालन मंत्री प्रभूलाल सैनी का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !