जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर और शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने की वजह से दुकानदार, व्यापारी और ग्राहक कहीं भी अपनी गाड़ियों को खड़ी कर देते हैं। जिसकी वजह से प्रतिदिन लोगों को अव्यवस्था और जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जिला मुख्यालय के समीप मुख्य बाजार में बरवाड़ा बस स्टैंड से लेकर पुराने ट्रक यूनियन चौराहे तक कहीं भी नगर परिषद की ओर से पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से मुख्य बाजार में आए दिन जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। मुख्य बाजार के अलावा इंद्रा बाजार के हाल तो ओर भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। इंद्रा बाजार में आड़ी तिरछी लगी बाइक और साथ ही राहगीरों एवं ग्राहकों के आवागमन की वजह से कभी-कभी तो पेदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इंद्रा बाजार, चूड़ी बाजार अतिव्यस्तम मार्केट है, इन जगहों पर पार्किंग जोन होना चाहिए ताकि लोग अपना वाहन पार्क कर अपना काम आसानी से कर सकें। पार्किंग के लिए लगातार आवाज उठती रही है। लेकिन इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।
नगर परिषद ने बजरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास पार्किंग की व्यवस्था की थी। लेकिन थड़ी ठेले लगाने वाले व्यापारियों और पेट्रोल पंप मालिक के बीच आए दिन होने वाली कहासुनी के बीच पार्किंग की जगह महज जगह ही बनकर रह गई। नगर परिषद ने पार्किंग का बोर्ड लगाकर अपनी इतिश्री कर ली और पार्किंग स्थल तक वाहन जाने के लिए थड़ी-ठेले लगाने वाले लोगों ने जगह नहीं छोड़ी। वहीं दूसरी ओर मुख्य पोस्ट आॅफिस के सामने भी नगर परिषद ने पार्किंग की व्यवस्था की थी लेकिन मुख्य बाजार से दूर होने की वजह से वहां भी कोई अपना वाहन पार्क करना मुनासिब नहीं समझता। ऐसे में व्यापारियों, दुकानदारों, और राहगीरों की हठधर्मिता के चलते मुख्य बाजार ही पार्किंग का स्थान बना हुआ है।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया