जहां एक ओर केंद्र और राज्य सरकार जिस तेजी से देश भर में स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का नारा बुलंद कर रही है। वहीं जिला प्रशासन भी इसे लेकर काफी प्रयास कर रहा है। सफाई के नाम पर हर माह लाखों रूपए खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन जिला कलेक्ट्रेट से सटी सुभाष काॅलानी और गौतम काॅलोनी का हाल मानसून की पहली बारिश में बेहाल हो गया। काॅलोनी निवासी प्रेम भानू श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले करीब 15 सालों से काॅलोनी की रोड नहीं बनी है। फिलहाल इस समय रोड पूरी तरह से खुदी हुई है, बीच-बीच में गहरे गड्डे हो गए हैं, जिसकी वजह से गड्डों में पानी भरा रहता है। काॅलोनी में आने जाने वाले राहगीरों एवं विद्यार्थियों को कीचड़ में होकर ही निकलना पड़ता है। कई बार स्कूली विद्यार्थी रास्ते में हो रहे गड्डों में फिसलकर गिर भी जाते हैं। वहीं स्थानीय निवासी प्रेम लता ने बताया कि रोड पर जमा गंदे पानी की वजह से काॅलोनी में कई तरह की बीमारियां भी फैलने की आशंका बनी रहती है। काॅलोनी में रोड बनवाने के लिए करीब सालभर पहले ही 8 लाख रूपए स्वीकृत भी हो चुके हैं, लेकिन वार्ड पार्षद और ठेकेदार की मिलीभगत की वजह से इस रोड का कार्य शुरू नहीं करवाया जा रहा है। काॅलोनी निवासी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि रोड पर जमा कीचड़ एवं गंदगी के अलावा यहां पर कई लोगों ने 30 फिट के रोड पर अतिक्रमण कर रोड को मात्र 10 फिट का कर दिया। जिसकी वजह से यहां आने जाने वाले वाहनों को निकलने में भारी परेशानी होती है। साथ ही उन्होंने बताया कि गंदगी और अतिक्रमण की समस्या से स्थानीय विधायक, जिला कलेक्टर, वार्ड पार्षद को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक मामला जस का तस ही है। काॅलोनी वासियों की मांग है कि काॅलोनी के रोड के लिए 8 लाख रूपए स्वीकृत हुए हैं उन रूपयों से जल्द से जल्द काॅलोनी में रोड बनवाकर काॅलोनी वासियों को समस्या से निजात दिलवाई जाए।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया