जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों के मुख्यालयों पर स्थित अटल सेवा केन्द्र और ई-मित्र केन्द्र पर 6 एवं 7 सितम्बर को विशेष योग्यजनों के पंजीयन के लिए फोलोअप कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। इन कैम्पों में पंजीयन से शेष रहे सभी विशेष योग्यजनों का पंजीयन किया जाएगा। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इन तिथियों को ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आने वाले सभी कार्मिकों व अन्य संगठनों जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, एएनएम, जीएनएम, ग्राम सेवक, पटवारी, राजकीय एवं गैर राजकीय कार्मिक, स्वयं सेवी संगठनों को पाबंद करे कि वे पंजीयन से शेष रहे विशेष योग्यजनों को पंजीयन केन्द्र पर लाए और उनका पंजीयन कराएं। गौरतलब है कि 21 प्रकार की निःशक्तता को निःशक्तजन अधिनियम में शामिल किया गया है। विशेष योग्यजनों के चिन्हिकरण, पंजीयन, प्रमाणिकरण एवं कृत्रिम अंग/उपकरणों से लाभांवित किए जाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरों का आयोजन सरकार द्वारा किया जा रहा है। इन शिविरों में प्रथम चरण में 24 सितम्बर तक सभी विशेष योग्यजनों का पंजीयन किया जाना है।
Check Also
बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम
सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …
बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया