Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर एप को तीसरी बार मिला जिला स्तरीय सम्मान

गत 20 महीनों से सवाई माधोपुर में डिजिटल मीडिया के तौर पर काम कर रही सवाई माधोपुर एप को गणतंत्र दिवस सम्मान समारोह में जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने सम्मानित किया।

Sawai Madhopur App Awarded Happy Republic Day 2018 Honored Great Work Digital India Digitalization Best Soical Media Web News Breaking Proud Moment
ज्ञात रहे की यह एप 10 मई 2016 को सवाई माधोपुर के आमजन को समर्पित की गई थी जो कि 13 मई 2016 ही को गूगल प्ले स्टोर पर लोकल और ट्रेवल की श्रेणी में पूरे भारत में दुसरे स्थान पर आ गई थी।
तत्पश्चात एप की टीम ने आमजन की राय पर इसे डिजिटल मीडिया के रूप में आगे बढ़ाया और फेसबुक पेज के माध्यम से लगातार “जनता का डिजिटल मीडिया” बनाने की ओर अग्रसर है।
साथ ही आमजन से जुड़े मुद्दों को जनप्रतिनिधियों और सरकारी प्रतिनिधियों तक पहुंचाने और उनको हल करवाने में एक ब्रिज का रोल निभा रही है, वहीँ सवाई माधोपुर की खबरों, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक मुद्दों पर लाइव डिबेट एवं डिस्कशन, प्रतिभाओं विशेषकर बेटियों से लाइव इंटरव्यू, ईमानदार व्यक्तियों का उत्साहवर्धन, सरकारी कर्मचारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के प्रयास भी इस प्लेटफार्म द्वारा किए जा रहे हैं।
कुछ माह पहले सोशल चौपाल के नाम से एक लाइव कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसके पहले गेस्ट जिला कलेक्टर केसी वर्मा थे। यह कार्यक्रम लाखों फेसबुक यूजर्स तक पहुंचा और यह डिजिटलीकरण के इतिहास में पहला लाइव इवेंट भी बना जिसमें जिले के सबसे बड़े अधिकारी जिला कलेक्टर आमजन से सीधे रूबरू हुए।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत जन/सरकारी प्रतिनिधियों का आमजन से लाइव संवाद करवा कर उनकी समस्याओं के तुरंत समाधान की कोशिश की जाती है।
कुछ दिन पूर्व सोशल चौपाल की सराहना मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कर चुकी हैं।
14 अगस्त को आयोजित दूसरी सोशल चौपाल में विधायक दीया कुमारी भी आमजन के साथ सीधे संवाद कर चुकी हैं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर एप को लगातार तीसरी बार जिला स्तरीय सम्मान से नवाजा गया जिसे एप के टीम मेम्बर अब्दुल गफ्फार ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर अब्दुल ने जिला कलेक्टर का आभार व्यक्त किया और कहा की हम इस एप को आमजन के लिए और भी बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, हमारा विज़न है की इस एप को डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में एक मिसाल बनाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !