Thursday , 23 April 2026
Breaking News

140907 में से 132381 मतदाताओं ने इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट किए डाउनलोड

अब तक 60353 इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए

लोकसभा आम चुनाव-2024 के अंतर्गत राज्य में 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 140907 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं, इनमें से 132381 मतदाताओं ने इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट डाउनलोड किए हैं, जबकि अब तक कुल 60353 सेवा मतदाताओं के इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए है। इलेक्ट्रॉनिक सेवा मतदाताओं को ये पोस्टल बैलेट भारत निर्वाचन आयोग के इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (इटीपीबीएमएस) के द्वारा भेजे गए हैं। सेवा मतदाताओं द्वारा अपना मत अंकित कर यह डाक मतपत्र स्पीड पोस्ट से रिटर्निंग अधिकारी को भेजे जाते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 12770, सीकर से 7609 एवं अलवर से 6660 इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। वहीं सबसे कम बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 64 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं।

 

132381 voters out of 140907 downloaded postal ballots electronically.

 

गुप्ता ने बताया कि ईटीबीपी संबंधित आरओ को 4 जून को प्रातः 8 बजे से पहले प्राप्त हो जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित पोस्टल बैलट सिस्टम (ईटीपीबीएस) सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक साधनों से प्रेषित किया जाता है। यह मतदाता को अपने वरीय स्थान जो उनके मूलरूप से आवंटित मतदान निर्वाचन क्षेत्र से बाहर स्थित होता है, से इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त पोस्टल बैलट फॉर्म पर अपना वोट देने में समर्थ बनाता है। यह सिस्टम निर्वाचकों द्वारा मतदान करने का एक आसान विकल्प उपलब्ध करवाता है क्योंकि इस सिस्टम का उपयोग करके पोस्टल बैलेट प्रेषित करने में समय की बाधा को दूर कर लिया किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !