Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आरटीई : नियमों के चलते प्रदेश में 2.21 लाख बच्चे आवेदन से वंचित

बच्चों को पूरी फीस देकर निजी स्कूलों में लेना पड़ रहा है प्रवेश

बीकानेर:- आरटीई के तहत पिछले साल आयु की गणना 31 मार्च 2023 से की गई। अभिभावकों की मांग पर सरकार ने संशोधन कर 31 जुलाई की जगह 1 अप्रैल 2024 से आयु सीमा गणना की अभ्यर्थियों को 10 मई तक आवेदन का एक और अवसर दिया गया था, लेकिन गत वर्ष 5.38 और इस साल सिर्फ 3.17 आवेदन ही आए है।

 

 

इस साल आए 3.17 लाख आवेदन, लॉटरी 13 मई को:-

आरटीई में नि:शुल्क प्रवेश के लिए राज्य के अब तक 3.17 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। 13 मई को ऑनलाइन लॉटरी के जरिए नि:शुल्क प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का वरीयता क्रम निर्धारण किया जाएगा। पिछले साल 5.38 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे।

 

 

RTE Due to rules, 2.21 lakh children in the state are deprived of application

 

 

 

बदलते प्रावधानों को, खामियाजा भुगत रहे है अभिभावक:-

आरटीई के तहत वर्ष 2012-13 से 2019-20 तक निजी स्कूलों की सिर्फ एंट्री क्लास यानी नर्सरी, एलकेजी, एचकेजी और पहली कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश का प्रावधान था। निजी स्कूलों में हर कक्षा की 25% सीटों पर आरटीई के तहत प्रवेश होता था। कोविड-19 के बाद नियमों में बदलाव होता गया।

 

वर्ष 2022-23 में सरकार ने प्री-प्राइमरी के तहत निजी स्कूलों को नर्सरी, एलकेजी, एचकेजी सहित पहली कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश के निर्देश दिए, लेकिन फीस पुनर्भरण करने से इनकार कर दिया। ऐसे में प्राइवेट स्कूल संचालक न्यायालय में गए। न्यायालय ने शिक्षा विभाग को पुनर्भरण के निर्देश दिए। वहीं, प्रवेश की प्रक्रिया केवल नर्सरी और पहली कक्षा में ही रखने के निर्देश दिए। पुनर्भरण का मामला अभी भी कोर्ट में पेंडिंग है।

 

 

पिछले साल नम्बर नहीं आया, इस साल पात्र नहीं:-

पुरानी गिन्नाणी रावतों का मोहल्ला निवासी मनोहर लाल ने बताया कि उनकी बच्ची 5 साल की है। पिछले साल आरटीई में प्रवेश का फॉर्म भरा, लेकिन लॉटरी में नंबर नहीं आया। इस साल एचकेजी के आवेदन ही नहीं हो रहे हैं। अब 8 हजार रुपए फीस देकर क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में दाखिला करवाया है।

 

 

 

आरटीई में आवेदन नहीं, सरकारी स्कूल में दिलाया दाखिला:-

सादुलगंज निवासी विजय सिंह ने बताया कि उनका लड़का 5 साल का है। आरटीई में प्रवेश के लिए आवेदन करने ई मित्र पर पहुंचे तो ईमित्र वाले ने कहा कि 5 साल के बच्चों का आवेदन नहीं होगा। अगले साल आना। बच्चे का पास के सरकारी स्कूल में दाखिला कराया है।

 

प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के नियमों में बदलाव के कारण इस बार करीब दो लाख अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। इस साल सिर्फ नर्सरी और पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ही आवेदन मांगे गए हैं। एलकेजी और एचकेजी के लिए आवेदन ही नहीं लिए जा रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !