Sunday , 6 September 2026
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1638 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में जिला मुख्यालय एवं अधीनस्थ तालुकाओं पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आज शनिवार को आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों की आपसी सहमति से निस्तारण हेतु जिले में कुल 16 बैंचों का गठन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला मुख्यालय पर अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सवाईमाधेापुर) द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत विवादों को निपटाने का वैकल्पिक साधन है, जहां विवादों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाता है। इसमें कोई फीस नहीं होती है।अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता केन्द्र और सचल लोक अदालत आदि की जानकारी प्रदान की।  इस अवसर पर सुशील कुमार पाराशर न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सवाई माधोपुर, श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर,  महेन्द्र कुमार ढाबी अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर, पल्लवी शर्मा न्यायाधीश विशिष्ट न्यायालय अ.जा./अ.ज.जा.(अ.नि.) प्रकरण सवाई माधोपुर, सानुज कुलश्रेष्ठ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, कृष्णा राकेश कांवत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, अंजना अग्रवाल सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, हिमांश गर्ग अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, उमाशंकर शर्मा अध्यक्ष अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर, अभिभाषक संघ के अन्य पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण और आमजन उपस्थित थे। श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने बताया कि जिले मे लोक अदालत की भावना से आपसी समझाईश व राजीनामा के माध्यम से प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक वसूली के 237, जनउपयोगी सेवाओं के 112 और अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणों के 185 समेत कुल 534 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिनमें 1,43,13,862/- रूपए (अक्षरे एक करोड़ तियालीस लाख तेरह हजार आठ सौ बासठ रूपए) राशि का अवार्ड पारित किया गया।

1638 cases settled in National Lok Adalat in sawai madhopur

जिले के न्यायालयों में लंबित प्रकरणों मे  कुल 1104 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिला मुख्यालय पर एमएसीसी प्रकरणों में कुल 37 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर 1,45,19000/-रूपये (अक्षरे एक करोड़ पैतालीस लाख उन्नीस हजार रूपए) तथा तालुकाओं पर एमएसीटी प्रकरणों में कुल 15 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर 1,11,84,783/-रूपए (अक्षरे एक करोड़ ग्यारह लाख चौरासी हजार सात सौ तैरासी रूपए ) इस प्रकार एमएसीटी के कुल 52 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर कुल 25,703,783/रूपए (अक्षरे दो करोड़ सत्तावन लाख तीन हजार सात तिरासी रूपए) का अवार्ड पारित किया गया। जिलें में लोक अदालत की भावना से आपसी समझाईश व राजीनामा के माध्यम से कुल 1638 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर कुल 8,25,59,120/-रूपये (अक्षरे आठ करोड़ पच्चीस लाख उनसठ हजार एक सौ बीस रूपए ) की राशि के अवार्ड पारित किये गए। अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर एवं श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने समस्त न्यायिक अधिकारीगण का धन्यवाद ज्ञापित कर लोक अदालत का समापन किया। 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !