Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

15 प्रत्याशियों द्वारा भरे गये 17 नामांकन

विधानसभा आम चुनाव के लिए नामांकन भरने का कार्य चल रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 15 प्रत्याशियों द्वारा 17 नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।
नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए दो अभ्यर्थियों द्वारा तीन नामांकन प्रस्तुत किए गए। इसमें हंसराज पुत्र रामनिवास ने बीएसपी से तथा राजेश पुत्र ओमप्रकाश ने एक बीजेपी से एवं एक नामांकन स्वतंत्र अभ्यर्थी के रूप में प्रस्तुत किया। 

17 nominations filled  15 candidates Election 2018 Politics Rajasthan
विधानसभा क्षेत्र बामनवास के लिए इंद्रा/रतनलाल ने कांग्रेस अभ्यर्थी के रूप में तथा मक्खन पुत्र गोपी ने स्वतंत्र अभ्यर्थी के रूप में नामांकन प्रस्तुत किया।
खंडार विधानसभा क्षेत्र के लिए शंभू पुत्र बलदेवा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में तथा अशोक बैरवा पुत्र डालचंद ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत किया।
गंगापुर विधानसभा क्षे़त्र के लिए 9 प्रत्याशियों द्वारा 10 आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। शनिवार को पंकज कुमार/रमेश चंद ने एआरजेपी से, रामसहाय पुत्र भोर्या ने कांग्रेस से, दशरथ सिंह/सुरजन ने स्वतंत्र, रामसहाय/बिशनली ने स्वतंत्र, बाबू/तेज्या ने स्वतंत्र, कौशल तंवर/सोहनलाल ने स्वतंत्र, ईस्माइल/गुलाब ने एक कांग्रेस से एवं एक निर्दलीय, अतर सिंह/रामसहाय ने कांग्रेस से तथा मुकेश चंद ने आम आदमी पार्टी से नामांकन पत्र भरा।
विधान सभा आम चुनाव के घोषित कार्यक्रम के दौरान 18 नवम्बर रविवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शेष दिवस नामांकन प्रस्तुतिकरण, संवीक्षा एवं अभ्यर्थिता वापस लेने की प्रक्रिया में सार्वजनिक अवकाश नही रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. पवन ने बताया कि 18 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश के दिन ना तो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किय जा सकते हैं, न ही नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जा सकती है और ना ही अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !