Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बिहार में हर विधानसभा में 25 से 30 हजार वोट काटे गए: तेजस्वी यादव

बिहार: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर एक और आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण में औसतन एक विधानसभा से 25 से लेकर 30 हजार तक वोट काटे गए हैं। उन्होंने एक्स पर एक लंबी पोस्ट करते हुए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन, एसआईआर- 2025) की प्रक्रिया में जानबूझकर धां*धली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि 65 लाख मतदाताओं के वोट काटने के बाद भी नई ड्राफ्ट सूची में अस्पष्टता है।

25 to 30 thousand votes were cut in every assembly in Bihar Tejashwi Yadav

एसआईआर ड्राफ्ट रोल में बूथ वाइज सूची न दिए जाने पर तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि अब 25-30 हजार की लिस्ट में आप कैसे ढूँढेंगे कि कौन मृ*त है और कौन स्थानांतरित? अगर चुनाव आयोग की मंशा सच्ची और अच्छी है तो इस सूची को बूथ वाइज देना चाहिए ताकि राजनीतिक दल इन लोगों को ढूँढ सके।

चुनाव आयोग ने चालाकी और साजिश करते हुए इसमें ना बूथ का नाम दिया, ना वोटर का पता दिया और सबसे महत्वपूर्ण इसमें ना ही मतदाता का ईपीआईसी नंबर दिया ताकि उससे हम इनका तुलनात्मक अध्ययन और विश्लेषण कर सकें। उधर बिहार से आने वाले केंद्रीय मंत्री और सत्तारूढ़ पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव इस तरह की राजनीति करते रहे हैं, उन्हें तथ्यों से कोई लेना देना नहीं। वो बिना तथ्य की राजनीति करते रहते हैं। अगर चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण दे दिया है तो किसी ओर को सफाई देने की क्या जरूरत है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !