Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ट्रेवल एंड टूरिज्म फेस्टिवल (टीटीएफ) में राजस्थान पर्यटन को मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

जयपुर: भारत के सबसे बड़े ट्रैवल शो नेटवर्क द्वारा गांधीनगर (अहमदाबाद) में अंतरराष्ट्रीय स्तर के गांधी एक्सहिबिशन और कन्वेंशन सेंटर में 31 जुलाई से 2 अगस्त, 2025 तक आयोजित ट्रेवल एंड टूरिज्म फेस्टिवल (टीटीएफ) में तीसरे दिन शनिवार को राजस्थान पर्यटन को उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया है।

 

Rajasthan Tourism receives Excellence Award at Travel and Tourism Festival (TTF)

 

 

प्रमुख शासन सचिव पर्यटन कला एवं संस्कृति राजेश यादव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की रणनीति और निर्देशन में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की नीति के अनुसार भारत के विभिन्न शहरों में डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट और प्रदर्शनियों में भाग लिया जा रहा है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि गाँधीनगर में आयोजित उक्त टीटीएफ में डिजाइन एवं सजावट पुरस्कार के लिए राजस्थान पर्यटन को विजेता घोषित किया गया। उक्त आयोजन में राजस्थान पर्यटन के अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी, अतिरिक्त निदेशक सोनिया यादव को फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं सीईओ संजीव अग्रवाल ने यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राजस्थान मण्डप में राज्य के 42 निजी क्षेत्र के ट्रैवल ट्रेड प्रतिनिधियों ने भी इस आयोजन में सहभागिता की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !