Friday , 23 October 2026
Breaking News

ऑनलाइन लोक अदालत में हुआ 281 प्रकरणों का निस्तारण

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में जिला मुख्यालय एवं अधीनस्थ तालुकाओं ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन 22 अगस्त को किया गया।
सर्वप्रथम मीना अग्रवाल न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट सवाई माधोपुर द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा के दीप प्रज्जवलित कर कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए ऑनलाइन लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मनोज कुमार गोयल, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर, श्वेता शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर, मधु शर्मा, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर उपस्थित थे।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन लोक अदालत हेतु जिला मुख्यालय पर 3, तालुका गंगापुर सिटी पर 2, तालुका बौंली पर 1, खण्डार में 1 एवं बामनवास में 1 बैंच का गठन किया गया। जिले मे ऑनलाइन लोक अदालत हेतु चिन्हित प्रकरणों में ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से पक्षकरान के मध्य पूर्व में काउन्सर द्वारा समझाईश की गई, तत्पश्चात गठित बैंच के अध्यक्ष व सदस्यगण द्वारा पक्षकारान में आपसी सहमति के आधार पर प्रकरणों मे राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया गया।

281 cases disposed online Lok Adalat Sawai Madhopur

राजीनामा के माध्यम से कुल 281 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर कुल 1, 17, 24, 398 राशि का समझौता हुआ। प्रकरणों में हुए राजीनामा के अनुसार अवार्ड पारित कर पक्षकारान को ऑनलाइन लोक अदालत के माध्यम से होने वाले लाभ यथा यथा न्यायालय फीस वापसी, प्रकरण का अन्तिम रूप से निस्तारण, अपील से छुटकारा आदि के बारे मे जानकारी दी गई।
बामनवास में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष मनमोहन चंदेल द्वारा माता सरस्वती की पूजा करते हुए उक्त ऑनलाइन लोक अदालत की शुरुआत की। इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति के बार के सदस्य लक्ष्मीकांत शर्मा अभिभाषक संघ के कई सदस्यों के अलावा न्यायालय के लीडर मनोज कुमार गुप्ता व सहायक नाजिर चंद्र प्रकाश मीणा, एडवोकेट शहाबुद्दीन, मनोज शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, अशोक दीक्षित, विनोद जोशी, लालू शर्मा, योगेश शर्मा, बनवारी लाल बंजारा, विजय सिंह गुर्जर इत्यादि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार गंगापुर सिटी में अपर जिला एव सैशन न्यायाधीश की अध्यक्ष रेखा चौधरी तथा सदस्य सत्यभान सिंह राजपूत के द्वारा ऑनलाइन लोक अदालत में कुल 23 प्रकरणों का तथा शेष न्यायालयों के प्रकरणों के निस्तारण हेतु गठित बैंच सिविल न्यायाधीश एव न्यायिक मजि. गंगापुर सिटी की अध्यक्ष अनिता चौधरी एवं सदस्य संदीप त्रिवेदी के द्वारा कुल 73 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए बीस लाख चौतीस हजार आठ सौ उनसठ रुपये का अवार्ड पारित किया गया।
इसके पश्चात रेखा चौधरी, अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति, (अपर जिला एव सैशन न्यायाधीश, गंगापुर) एवं अनिता चौधरी के द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार वृक्षारोपण महाअभियान के तहत थाना सदर, गंगापुर सिटी के नवनिर्मित भवन में पौधारोपण किया गया। इस दौरान भरतपुर आईजी संजीव कुमार नर्जरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली, पुलिस उप अधीक्षक कालूराम मीना, कोतवाली थानाधिकारी दिग्विजय सिंह, थानाधिकारी सदर भरत सिंह, थानाधिकारी उदेई मोड़ जगदीश भारद्वाज सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !