24 अगस्त से शुरू होने वाले सवाई माधोपुर के रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश जी का 3 दिवसीय लक्खी मेला बुधवार होने की वजह से इस बार एक दिन पहले ही शुरू हो गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं का आना जारी है।
श्रृद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार मेले में गणेश भक्तों की भारी भीड़ उमड़नें की उम्मीद है। मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। त्रिनेत्र गणेश मेला 24, 25 और 26 अगस्त तक पूरी तरह परवान पर रहेगा।
गणेश मेले में आस-पास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना आज से ही जारी हो चुका है। आज से ही जहां मेला परिसर में दुकानें सज चुकी हैं, वहीं मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए जगह-जगह भण्डारे लग चुके हैं और मेला परिसर में गणेश भक्तों की रौनक नजर आने लगी है।
वहीं श्रृद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा मेले में पुलिस अधिकारियों सहित करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने मेला परिसर को 4 भागों में बांटा है और चोरों भागों के लिए अलग-अलग पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
मेले में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दुर्ग परिसर में जगह-जगह पर बेरिकेट्स लगाए गए हैं। साथ ही रणथम्भौर दुर्ग सहित गणेश मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले सभी जलाशयों और तालाबों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ ही गोताखोरों को भी नियुक्त किया गया है। मेले में आने वाली श्रृद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए करीब 60 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। मेले के दौरान मेला परिसर पर निगरानी रखने के लिए जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए भी गए हैं। साथ ही खतरे वाली जगहों पर विशेष जाब्ता तैनात किया गया है।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया