Sunday , 7 June 2026
Breaking News

2 पिस्टल, 1 देशी कट्टा व 11 कारतूस के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस सवाई माधोपुर ने अवैध हथियार व बदमाशों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो पिस्टल, एक देशी कट्टा और 11 कारतूसों सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अंजाम दी। वहीं आरोपियों से एक कार, दो पिस्टल, एक देशी कट्टा व 11 कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से सात मोबाइल भी जब्त किए हैं। एसपी सवाई माधोपुर के निर्देश पर कोतवाली थानाधिकारी चन्द्रभान सिहं के नेतृत्व में अवैध हथियार व बदमाशों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गत शनिवार को नाकाबन्दी के दौरान कोतवाली थाना के सामने एक वैन्यू कार बिना नम्बरी को रोका व चैक किया तो कार में बैठे हुए 6 बदमाशों के कब्जे से 2 पिस्टल व 4 कारतूस 7.65 एएम व 2 देशी कट्टा 315 बोर व 7 कारतूस 315 बोर मिले।

 

इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियारों व कारतूसों वकार को जप्त किया। पुलिस ने फिरोज राणा पुत्र मुमताज खान निवासी रेल्वे कॉलोनी सवाई माधोपुर, जावेद पुत्र सरफुद्दीन निवासी छुगानी होटल बजरिया, सिराज खान पुत्र अंसार खान निवासी शेषा मलारना डूंगर, नमोनारायण उर्फ हस्ती पुत्र सीताराम निवासी सूरवाल, शंकर मीना उर्फ गोगा पुत्र हरजी मीना निवासी जड़ावता सूरवाल, मगरूफ खां पुत्र अख्तर निवासी रेल्वे कॉलोनी सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

 

6 accused arrested with 2 pistols, 1 desi katta and 11 cartridges in sawai madhopur

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25(6) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार यह सभी आरोपी हार्डकोर आरोपी हैं जिनके खिलाफ जिले के कई थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। ये सभी आरोपी सद्दाम बिहारी और बाबा गैंग के लिए काम करते हैं। ये लोगों से अवैध वसूली, भूखंडों पर कब्जा करने और दिलवाने का काम करते हैं।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे सद्दाम की कार लेकर कोई कब्जे के लिए जा रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में चन्द्रभान सिहं थानाधिकारी कोतवाली, राजेन्द्र गिरी उपनिरीक्षक कोतवाली सवाई माधोपुर, सोसाईलाल एएसआई, अवधेश सिहं हैड कांस्टेबल, विनोद सिहं हैड कांस्टेबल, विजय कांस्टेबल, राजरूप कांस्टेबल, बनवारी कांस्टेबल, हेमन्त कांस्टेबल, प्रताप कांस्टेबल, रत्तिराम कांस्टेबल, रामलखन कांस्टेबल, गोरधन कांस्टेबल, राजकुमार कांस्टेबल, राजेश कांस्टेबल चालक, रामनाथ एएसआई यातायात शाखा सवाई माधोपुर, आशाराम कांस्टेबल यातायात शाखा सवाई माधोपुर और मनोज कांस्टेबल यातायात शाखा सवाई माधोपुर आदि शामिल रहे।

 

ये भी पढ़ें:-  “नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो पिस्टल के साथ 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार”

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो पिस्टल के साथ 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार

 

शबरी ऑर्गेनिक

 

शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

 

Shabri Mithaas

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !