Sunday , 6 September 2026
Breaking News

रेलवे में कार्यरत पोईन्टसमैनों की डयूटी हुई 8 घंटे

रेल प्रशासन द्वारा रेलवे में कार्यरत पोईन्टसमैनों की डयूटी 8 से 12 घंटे कर दी गई थी। जिसमें पोईन्टमेनों में काफी आक्रोश बढ़ गया था। इस पर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने इस मुद्दे को रिजनल लेबर कमीश्नर अजमेर के समक्ष उठाया। रिजनल लेबर कमीश्नर अजमेर के समक्ष 4-5 वार्ता के पश्चात आदेश देते हुए पोईन्टसमैनों के कार्य के घंटे पुनः 8 घंटे करने का फैसला लिया।

8 hours duty of pointmen working in railway
यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 सितंबर को तथा मंडल रेल प्रबंधक कोटा मंडल ने 30 सितंबर को आदेश जारी किये कि पोईन्टसमैनों के कार्य के घंटे 8 घंटे से 12 घंटे किये गये थे। इस आदेश पर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन ने पत्रों के माध्यम से विरोध दर्ज किया तथा मंडल पर कार्यरत सभी पोईन्टसमैनों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन भी किया। महामंत्री मुकेश गालव ने रिजनल लेबर कमीशनर अजमेर के समक्ष पोईन्टसमैनों का मुद्दा उठाया तथा आरएलसी ने यूनियन की मांग को जायज मानते हुये यूनियन के पक्ष में फैसला सुनाया तथा रेल प्रशासन के आदेशों को रद्द करते हुये सभी पोईन्टमैनों को इस बीच की अवधि के ओवर टाईम का भुगतान करने के भी आदेश दिये। यूनियन के पदाधिकारी हरिप्रसाद मीणा, शशि शर्मा, आरती मंगल, भरोसी सैनी, संपत राम गुर्जर, श्याम लाल गुर्जर आदि ने बताया कि यह सब रेलकर्मचारियों की एकता की जीत है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !