Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

स्वीकृत कार्य के लिए नहीं चम्बल से पानी लाने के लिए करें पदयात्रा

सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि स्वीकृत कार्य के लिए पदयात्रा निकालने से राजनीतिक सेहत में सुधार नहीं होता है, सेहत सुधारनी है तो चम्बल का पानी लाने के लिए राज्य सरकार के खिलाफ पदयात्रा करें।

Do not undertake foot march to approved work MP Rajsamand Diya Kumari
संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि गोमती ब्यावर फोरलेन शुरू करवाने हेतु भीम विधायक द्वारा पदयात्रा की घोषणा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजसमन्द सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि इस नोटंकी से जनता अवगत है, पिछले एक साल से कुम्भकर्णी नींद में सो रहे विधायक को अब पदयात्रा की याद आई है। जब केंद्र सरकार ने 430 करोड़ रु की स्वीकृति देकर मार्च में निविदा करने का एलान कर दिया। सांसद ने भीम विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से कार्य करवाने के लिए सांसद ही काफी है। इसके लिए विधायक को न तो पदयात्रा की जरूरत है और न आंदोलन की और यह सब करना है तो क्षेत्र में चम्बल का पानी और परिवहन सेवाओं को सुधारने के लिए राज्य की गहलोत सरकार के खिलाफ पदयात्रा करें। जिससे क्षेत्र की सेहत के साथ स्वयं की राजनीतिक सेहत में भी सुधार होगा।
मीडिया संयोजक ने बताया कि पिछले पांच वर्ष से बंद पड़े गोमती ब्यावर फोरलेन को शुरू करवाने के लिए सांसद दीयाकुमारी ने एक वर्ष में संसद के भीतर कई बार इस मसले को जोरशोर के साथ उठाया तो संसद के बाहर भी कई बार केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके ब्यावर गोमती फोरलेन निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए दबाव बनाया तब जाकर 600 करोड़ की गोमती ब्यावर फोरलेन के कार्य को शुरू करवाने के लिए मंगलवार को ही 430 करोड़ की सैद्धान्तिक स्वीकृति के साथ 10 दिन में स्वीकृति और मार्च माह में निविदा प्रक्रिया पूर्ण करने के साथ डेढ़ साल में कार्य समाप्ति पर सहमति बनी थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !