Thursday , 23 April 2026
Breaking News

दिल्ली में AAP को लगा बड़ा झटका, 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा 

नई दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी की नेता हिमानी जैन ने बताया है कि उनके समेत पार्टी के 15 पार्षदों ने नया फ्रंट बनाने की घोषणा की है। हिमानी जैन ने समाचार एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी और कहा कि अभी 15 पार्षद उनके साथ हैं, लेकिन आने वाले दिनों में ये संख्या बढ़ सकती है। हिमानी ने कहा कि हम लोगों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी नाम की एक नई पार्टी, एक नया दल बनाया है।

AAP faces a big setback in Delhi, 15 councillors resign

वहीं विकास नगर से निगम पार्षद अशोक पांडे ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उन्होंने भी पार्टी से इस्तीफा देकर नई पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों में कूड़ा उठाने से लेकर लाइट लगाने तक और सीवर साफ करने से लेकर नाली की सफाई तक के लिए, हम लोग काम कर सकें इसके लिए कोई भी सिस्टम नहीं है। हमने कई बार आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चिट्ठियां लिखी लेकिन फंड ही नहीं है। इसलिए हमने पार्टी छोड़ दी है।

अभी और लोग हमारे साथ आएंगे और फिर मिलकर जरूरत पड़ेगी तो राज्यपाल तक जाएंगे। नई पार्टी के गठन के बारे में जानकारी देते हुए हिमानी जैन ने बताया कि पिछले ढाई सालों में निगम में जो काम होने चाहिए थे वो नहीं हो पा रहे थे। हम सत्ता में थे फिर भी काम नहीं हो रहा था क्योंकि अगर ल*ड़ाई झ*गड़े में ही दिमाग रहेगा तो दिल्ली की जनता के लिए हम कैसे काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए हमने एक नई पार्टी बनाई है, जिसकी विचारधारा है कि हमें दिल्ली की जनता के लिए काम करना है। जो पार्टी दिल्ली के हित में काम करेगी, हम उसका समर्थन करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !