Sunday , 7 June 2026
Breaking News

इसरो का कौन-सा मिशन तीसरे चरण में हुआ असफल?

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शनिवार को पीएसएलवी-सी 61 रॉकेट लॉन्च किया, लेकिन मिशन सफल नहीं हो पाया। लॉन्च के बाद तीसरे चरण के दौरान मिशन अधूरा रह गया। इस बात की जानकारी इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने दी है।

ISRO mission failed in the third stage

इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है  कि आज 101वीं लॉन्च की कोशिश की गई। पीएसएलवी-सी 61 का प्रदर्शन दूसरे चरण तक सामान्य रहा। लेकिन तीसरे चरण में एक जांच के बाद इस मिशन को पूरा नहीं किया जा सका। इस मिशन के तहत ईओएस-09 (अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट-09) को सन सिनक्रोनस पोलर ऑर्बिट (एसएसपीओ) में स्थापित किया जाना था। ईओएस-09 सेटेलाइट ईओएस-04 का रिपीट संस्करण है। इसे इस उद्देश्य से बनाया गया है कि यह देश की रिमोट सेंसिंग क्षमताओं को और मजबूत कर सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !