Sunday , 8 March 2026
Breaking News

शुरू हुआ कैंसर सप्ताह | कैंसर पहचान और जागकरूता कैंप का हो रहा आयोजन

विश्व कैंसर दिवस पर 4 फरवरी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंसर सप्ताह का आगाज किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जागरूकता रैली निकाल कर की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. दौलत राम यादव, डीआरसीएचओ डाॅ. सुरेश चंद जैन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, डीएनओ नवल किशोर अग्रवाल, डीपीएम अर्बन प्रतीक शर्मा, डीएसी विमलेश शर्मा, डाॅ. संदीप शर्मा, एफसीएलसी प्राची जैन, डीआईईसी प्रियंका दीक्षित, हेल्थ मैनेजर विनोद शर्मा, अरविंद गौतम मौजूद रहे। सप्ताह के अंतर्गत जिले भर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि आमजन कैंसर के प्रति जागरूक हो सके। सीएमएचओ ने बताया कि कैंसर रोग के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से पूरे विश्व में चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है, इसी के लिए जिले में एनसीडी अनुभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कैंसर एक खतरनाक व जानलेवा बीमारी है। वर्तमान में दुनिया भर में कैंसर तेजी से पैर पसार रहा है।

Events Cancer Identification Awakening Campजिला अस्पताल में कैंसर पहचान व जागरूकता कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इस स्क्रीनिंग में कैंसर के पुराने और नये मरीजों की पहचान कर जांच भी की जा रही है। पहले दिन 11 मरीज कैंसर के पाए गए। कैंप में डाॅ. इमरान खान व डाॅ. विकास मीना अपनी सेवाएं दे रहें हैं। कैंप में बीपी, शुगर, सीरम काॅलेस्ट्रोल, बीएमआई, काॅमन कैंसर की स्क्रीनिंग एवं जांच करवाने आए लोगों को रोग संबंधी जानकारी भी दी जा रही है। कैंप जिला अस्पताल में 4 फरवरी से 9 फरवरी तक कमरा नंबर 127 में लगाया जा रहा है।

इन कारणों से होता है कैंसर:
कैंसर कई प्रकार के होते हैं और यह कई कारणों से व्यक्ति अपना शिकार बना सकता है। तंबाकू का सेवन करना, संतुलित भोजन का सेवन ना करना, शराब व सिगरेट का सेवन करना, प्रदूषित वातावरण में रहना, आनुवांशिक या पारिवारिक इतिहास आदि के कारण कैंसर होता है।

भारत में कैंसर के प्रकार:
भारत में सबसे ज्यादा मौतें मुंह के कैंसर के कारण होती हैं, जिसका मुख्य कारण स्मोकिंग और तंबाकू के सेवन है। इसके अलावा भारत में स्तन, सर्वाइकल, फैंफडों और प्रोस्टेट कैंसर के मामले सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। इनमें से करीब 60 प्रतिशत मामले मुंह व गर्भाशय कैंसर के होते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !