Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कॉलेज में निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं के संचालन से प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को मिलेगा संबल – विधायक

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगिता दक्षता परियोजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का सोमवार को समारोह आयोजित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समारोह में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक Danish Abrar ने समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं व महाविद्यालय प्रशासन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ गई है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कई विद्यार्थी निजी कोचिंग संस्थानों की फीस अधिक होने के कारण कोचिंग करने से वंचित रह जाते हैं। इसके चलते वे प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल हो जाते है। लेकिन अब ऐसे छात्रों को कोंचिग कक्षाओं से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने राजकीय महाविद्यालयों में निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था की है। महाविद्यालय में निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं संचालित होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा। इससे पूर्व महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विधायक का स्वागत किया।

Free coaching students preparing competitive examinations
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के नीति पत्र की अनुपालना में आईएएस, आरएएस, बैंक में पीओ व क्लर्क, एसएससी, आरईईटी, फर्स्ट व सेंकड ग्रेड, पुलिस में एसआई व कांस्टेबल आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क डिजीटल कोचिंग कक्षाएं संचालित की गई है। इन कोचिंग कक्षाओं में प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी। समारोह में छात्र- छात्राओं को सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भी वितरित की गई।

धन्यवाद यात्रा में सुनी आमजन की समस्याएं:
स्थानीय विधायक दानिश अबरार द्वारा शुरू की गई धन्यवाद यात्रा सोमवार को तीसरे दिन विभिन्न गांव व ढाणियों में पहुंची। यात्रा के दौरान अबरार ने मतदाताओं को चुनाव में दिए गए अपार समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर यात्रा का ग्रामीणों द्वारा जगह- जगह स्वागत किया गया।
इससे पूूर्व सुबह धन्यवाद यात्रा सवाई माधोपुर से रवाना होकर देवली, भारजा नदी, देहलोद, भाडोती, बडागांव, चांदनोली, मेदपुरा, जौलंदा व महेशरा होते हुए खिरनी पहुंची। यात्रा के गांव व ढाणियों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने अबरार का फूूल माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी व सडक, पेंशन व रसद विभाग से जुडी समस्याएं बताई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने साथ में मौजूूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। यात्रा में अबरार के साथ पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूूद थे।

5 फरवरी को इन गांवों में पहुंचेगी यात्रा:
धन्यवाद यात्रा 5 फरवरी को कुंडेरा, मखौली, कानसीर, दुब्बी खुर्द, दोबडा, सेलूू, भैंसखेडा, गोगोर, मैनपुरा, अजनोटी, दुब्बी बनास पहुंचेगी। इसी प्रकार 6 फरवरी को सांकडा, बाढ सांकडा, श्यामौली, रघुवंटी, बिलोली, बाढ बिलोली, बैरवाओं की ढाणी, मकसूूदनपुरा, चैहानपुरा, कौथाली, दोनायचा आदि गांवों में धन्यवाद यात्रा निकालकर विधायक मतदाताओं को धन्यवाद देंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !