Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विकसित राज्यों जैसा सड़क नेटवर्क बनाने के लिए प्रगतिशील सोच से काम करना होगा – दिया कुमारी

सड़क विकास के वित्तीय मॉडल आईआईएफसीएल की कार्यशाला हुई आयोजित
सड़के किसी भी प्रदेश के विकास की पहली इंडिकेटर होती हैं- उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी
सड़कें किसी भी प्रदेश के विकास कि पहली सूचक होती हैं। जब कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो किसी प्रदेश कि सड़कों को देख कर ही उस राज्य के विकास की छाप अपने मन में बनाता है। प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक, औद्योगिक विकास के लिए अच्छी सड़कें पहली आवश्यकता होती है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को निर्माण भवन में सड़क आधारभूत विकास के लिए वित्तीय मॉडल्स विषय पर आईआईएफसीएल प्रोजेक्ट्स (इंड़ियन इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसियल कंपनी लिमिटेड प्रोजेक्ट्स) एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग (राजस्थान स्टेट हाईवे आथारिटी) की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आर्थिक, औद्योगिक, पर्यटन आदि के विकास कि बहुत सम्भावनाएं है जिसके लिए अच्छी सड़कें सबसे जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब डबल इंजन सरकार काम कर रही है। हम प्रदेश में अच्छी गुणवत्ता की सड़कों के तेजी से विकास के लिए आईआईएफसीएल प्रोजेक्टस के साथ मिलकर उसी गति से काम करेंगे जैसे केन्द्र सरकार देश के विकास के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकसित राजस्थान बनाने के लिए हमे सोच में बदलाव लाकर पारम्परिक सोच से आगे बढ़कर काम करना होगा, तभी हम राजस्थान के सड़क नेटवर्क को तमिलनाडू, महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों जैसा या उससे मजबूत कर पायेंगे। उन्होने कहा कि यह वर्कशाप प्रदेश में सड़क विकास मे वित्त कि व्यवस्था के लिहाज से बहुत सार्थक साबित होगी।
IIFCL's workshop on financial models of road development organized
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार एनएचएआई की तरह आरएसएचए को एक प्रमुख फाइनेंसर और राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के रूप में विकसित करने के लिए तत्पर है और अपने जनादेश को पूरा करने में मदद के लिए आईआईएफसीएल प्रोजेक्टस के साथ मजबूती से काम करेगी। गौरतलब है कि आईआईएफसीएल, भारत सरकार का उपक्रम है जो भारत में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा वित्तपोषण संस्थान है और इसने लगभग 30 हजार किलोमीटर या भारत की राष्ट्रीय राजमार्ग क्षमता का 21 प्रतिशत वित्त पोषित किया है और भारत में एचएएम सड़क परियोजनाओं के लिए सबसे बड़ा ऋणदाता है।
वर्कशाप में सड़क विकास के प्रमुख फाईनेशियल मॉडल्स जैसे  ग्रीन फाईनेंस, पीपीपी, हाईब्रिड एन्युटि मॉडल (एचएएम) एवम एसेट मोनेटाईजेसन के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वर्कशाप को अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग संदीप वर्मा, एमडी आईआईएफसीएल एंड चेयरमैन आईआईएफसीएल प्रोजैक्ट्स पी आर जयशंकर, डीएमडी आईआईएफसीएल आईआरएस पवन कुमार, सीईओ आईआईएफसीएल प्रोजेक्ट्स पलाश श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया। वर्कशाप में पीडब्ल्यूडी, आरएसआरडीसी एवं आरएसएचए के आला अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !