कलकत्ता: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को 22 साल की लॉ स्टूडेंट और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत दे दी है। पनोली पर आरोप है कि उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मुद्दे पर एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट लिखी थी। जिसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिर*फ्तार किया था।
इससे पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ही पनोली की अंतरिम जमानत ये कहते हुए खारिज कर दी थी कि बोलने की आजादी के नाम पर दूसरों की भावनाओं को आहत करने का अधिकार नहीं है। कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने बीबीसी के सहयोगी पत्रकार प्रभाकर मणि तिवारी को बताया था कि शर्मिष्ठा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बॉलीवुड एक्टर्स की चुप्पी को लेकर एक वीडियो अपलोड किया था।
इसी दौरान उन्होंने एक धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। शर्मिष्ठा पनोली को गुरुग्राम की अदालत में पेश करने के बाद उन्हें ट्रांज़िट रि*मांड पर कोलकाता लाकर 31 मई को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तब शर्मिष्ठा को 13 जून तक के लिए न्यायिक हि*रासत में भेज दिया था।
Tags Calcutta High Court Hindi News India India News Insta Instagram Kolkata High Court Latest News Latest News Updates Latest Updates Sawai Madhopur App Sharmistha Panoli Sharmistha panoli News Social Media Top News Vikalp Times
Check Also
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …
टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें
टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …
कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर
कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …
BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
