Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘रन फॉर एनवायरनमेंट’ रैली को जिला कलक्टर एवं एसपी ने दिखाई हरी झण्ड़ी

सवाई माधोपुर: जिला प्रशासन, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून, 2025 के उपलक्ष्य में गुरूवार को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” थीम पर “रन फॉर एनवायरमेंट” रैली का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, रणथंभौर के फील्ड डायरेक्टर अनुप के.आर एवं डीएफओ रामानंद भाकर ने “रन फॉर एनवायरमेंट” रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

Sawai Madhopur Collector and SP flagged off the 'Run for Environment' rally on World Environment Day

 

 

रैली में स्कूली विद्यार्थी, युवा, स्वयंसेवी संगठन, एनसीसी, स्काउट-गाइड, होमगार्ड, वन विभाग, पर्यावरण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसके पश्चात पुलिस लाइन में उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं आमजन द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने उपस्थित आमजन एवं प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई, जिसमें जल, वायु, भूमि को प्रदूषण से मुक्त रखने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

 

 

 

इसके पश्चात पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया और सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को टी-शर्ट एवं कैप का वितरित किया गया। वहीं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्मिकों एवं आमजन को कपड़े के थैलों एवं पर्यावरण संरक्षण पुस्तिकाओं का वितरण किया गया तथा परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए जल प्रबंधन की पहल भी की गई। जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

 

 

 

उन्होंने प्लास्टिक और पॉलीथिन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इनके स्थान पर कपड़े के थैले उपयोग में लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान, वायु प्रदूषण एवं जल संकट जैसी समस्याएं सीधे पर्यावरण के संतुलन से जुड़ी हुई हैं, जिन्हें जन सहभागिता से ही नियंत्रित किया जा सकता है। पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा तो जीवन भी समृद्ध और सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, वन विभाग, पुलिस विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी सहित स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक, गणमान्य नागरिक व पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !