Thursday , 23 April 2026
Breaking News

यातायात नियमों की पालना में सख्ती से आएगी सड़क दुर्घ*टनाओं में कमी

जयपुर: यातायात प्रबंधन की दिशा में हमारा हर छोटा कदम मानवीय जीवन को सुखी और सुरक्षित बनाएगा। ऐसे में पुलिसकर्मी और अधिकारी यातायत से सम्बंधित अधिनियमों में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हुए रोजमर्रा की पुलिसिंग में लॉ एनफोर्समेंट की प्रभावी कार्यवाही करें। इससे सड़क दुर्घ*टनाओं में होने वाली जनहानि और प्रभावित परिवारों जो संकट आता है, ऐसी दु:खद स्थितियों में सुधार आएगा। यह बात अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) पुलिस, यातायात अनिल पालीवाल ने बुधवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में ‘कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आन रोड सेफ्टी’ विषय पर आरम्भ हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कही।
Strict adherence to traffic rules will reduce road accidents
एडीजी पालीवाल ने कहा कि नए कानूनों के तहत 60 पुलिस एक्ट में यातायात से सम्बंधित विषयों पर एक्शन के लिए थाना और सर्किल स्तर के पुलिस अधिकारियों को विशेष पावर मिली हुई है। सुगम और सुरक्षित यातायात में दुकानों के आगे सामान और अन्य सामग्री का डिस्पले जैसी स्थितियों से जो बाधा उत्पन्न होती है, उन पर पुलिस अधिकारी संज्ञान लेते हुए एक्शन लें। उन्होंने कार्यक्रम में युवा प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि यातायात प्रबंधन से जुड़े एक्ट और प्रावधानों को गहनता से समझे और उन्हें अमल में लाएं।
अ​तिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस एवं एसओजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं को मजबूत बनाते हुए एक्सीडेंट्स में पीड़ितों को तुरंत मदद और राहत दिलाने में योगदान देने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए कई स्कीम्स और पुरस्कार घोषित किए हैं, उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है, नागरिकों की जागरूकता और सजगता से ही सड़क दुर्घ*टनाओं में कमी आएगी। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की शासन सचिव एवं आयुक्त शुची त्यागी ने कहा कि सड़क दुर्घ*टना में किसी नागरिक की मृ*त्यु सम्बंधित परिवार के लिए एक बड़ी त्रासदी के समान होती है।
उन्होनें ट्रैफिक प्रबंधन के लिए 4 ई के सिद्धांत इंजीनियरिंग, एनफोर्समेंट, एजुकेशन और इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि दुपहिया वाहन चलाने वाले के हेलमेंट पहनने और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट लगाने की सजगता से ही सड़क दुर्घटनाओं में मृ*त्यु के आंकड़े को घटाया जा सकता है।कार्यक्रम की शुरूआत अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस एवं आरपीए के निदेशक एस सेंगथिर ने सड़क सुरक्षा के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घ*टनाओं के आंकड़ें में 50 प्रतिश्त तक कमी लाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी सम्बंधित विभाग, एजेंसीज और विशेषज्ञों को मिलकर संवेदनशीलता से प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की पुलिसं रेंज में सड़क सुरक्षा की दिशा में सराहनीय कार्य करते हुए दुर्घ*टनाओं में ना​गरिकों के जीवन को बचाने में अहम योगदान देने वाले 20 पुलिसकर्मियों और खास नागरिको को कर्मवीरों के रूप में सम्मानित किया गया। इन कर्मवीरों ने पिछले एक साल के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सड़क दुर्घ*टनाओं में नागरिको की मदद की एवं पहल करके सड़क सुरक्षा अभियान का भी संचालन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !