Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सीएम हिमंत और कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बीच सोशल मीडिया पर बहस

नई दिल्ली: असम के कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह को उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिर*फ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने असम सरकार के इस कदम को ‘अत्याचार से भी बुरा’ बताया है। जबकि सत्ताधारी दल ने प्रवक्ता सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई गिर*फ्तारी को बिल्कुल सही बताया है।

Debate on social media between CM Himanta and Congress leader Jairam Ramesh

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने इस मामले में एक्स पर एक टिप्पणी की। इसमें उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को भी टैग किया है। जयराम रमेश ने लिखा है कि मेरे युवा सहयोगी रीतम सिंह को एक बिल्कुल सही सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिर*फ्तार किया जाना, ‘अत्याचार से भी बुरा’ है, श्रीमान मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इसका जवाब देते हुए एक्स पर लिखा है कि महोदय, यह मामला एक दलित महिला के प्रति जाति-आधारित अपमान से जुड़ा है। यदि आप एक दलित महिला के पति को बला*त्कारी कहने वाली सोशल मीडिया पोस्ट को बिल्कुल सही ठहराते हैं, तो यह दर्शाता है कि आप लोग कांग्रेस को किस दिशा में ले गए हैं।

इसके जवाब में जयराम रमेश ने लिखा है कि श्रीमान मुख्यमंत्री, असली मुद्दे से ध्यान भटकाना बंद कीजिए। यह मामला पुलिस की शक्तियों के दुरुपयोग से जुड़ा है, जो आप अपने विरोधियों को फंसाने के लिए करते हैं। जयराम रमेश ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “विनाश काले विपरीत बुद्धि।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !