Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नरेश मीणा 20 साल पुराने मामले में हूए बरी

जयपुर: देवली-उनियारा विधानसभा से उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा को आज जयपुर महानगर प्रथम की एमएम-20 अदालत ने करीब 20 साल पुराने राजकार्य में बाधा डालने के मामले में बरी कर दिया है। जज खुशबू परिहार ने अपने आदेश में कहा कि इस मामले में पुलिस ने कोई भी स्वतंत्र गवाह पेश नहीं किया है। जिस परिवादी (पुलिस कांस्टेबल) को चोट लगी थी, वो भी ट्रायल के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुआ।

 

Naresh Meena News Jaipur 01 May 2025

 

 

ऐसे में साक्ष्यों के अभाव में नरेश मीणा को बरी किया जाता हैं। आज नरेश मीणा को टोंक सेन्ट्रल जेल से जयपुर लाकर अदालत में पेश किया गया। नरेश मीणा उप चुनाव में एसडीएम को थप्पड़ मा*रने सहित अन्य मामलों में जेल में बंद हैं।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 5 अगस्त 2024 को यूनिवर्सिटी कैम्पस में दोपहर 1 बजे घूमर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पांडाल के महिला गेट पर कांस्टेबल मानसिंह व अन्य पुलिस जाब्ता ड्यूटी पर था।

 

 

इसी समय नरेश मीणा, मान सिंह मीणा अपने अन्य साथियों के साथ आए और जबरन स्टेज की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका और समझाइश की कोशिश की। वे नहीं माने और जबरन स्टेज की ओर बढ़ने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें खदेड़कर बाहर निकाल दिया। इस दौरान नरेश मीणा और मानसिंह मीणा ने भीड़ को उक*साया और कहा कि इन पुलिस वालों को मा*रो। इस पर भीड़ में से किसी ने पुलिस पर पत्थर फेंका। यह पत्थर ड्यूटी तैनात कांस्टेबल की आंख के ऊपर जाकर लगा। जिससे उसका खू*न बहने लगा। चोटिल पुलिस कांस्टेबल की रिपोर्ट पर पुलिस ने गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कराया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !